Tarot Rashifal Today, Tarot Daily Horoscope Today:मेष राशिफल: सेहत कमजोर रहेगी, वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग ना करें। काम में गति धीमी रहेगी, बुद्धि का प्रयोग करें। प्रयास अधिक करने पड़ेंगे, निराशा हावी रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी, बिजनेस ठीक चलेगा, लाभ होगा।

वृषभ राशिफल: काम की गति धीमी रह सकती है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत की चिंता रहेगी। विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे, बिजनेस में वृद्धि के योग है। सभी ओर से सफलता मिलेगी, दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लाभ होगा।

मिथुन राशिफल: जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है, प्रॉपर्टी के बड़े सौदे लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी, करियर बनाने के मौके मिलेंगे। नौकरी में तारीफ होगी, परिवार की मदद से काम आसान होगा। दूसरों के काम में दखल ना दें।

कर्क राशिफल: बौद्धिक काम सफल रहेंगे, लाभ के अवसर मिलेंगे। यात्रा में सावधानी रखें, पारिवारिक मंगल कार्य में हिस्सा लेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे, कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शत्रु परास्त होंगे। विवाद ना करें, बेचैनी रहेगी।

सिंह राशिफल: कोई बुरी खबर मिल सकती है, पारिवारिक चिंताएं रहेंगी। मेहनत अधिक और लाभ कम होगा, दूसरों से अपेक्षा ना करें। बिजनेस ठीक चलेगा, मातहतों का सहयोग नहीं मिलेगा। कुसंगति से बचें, हानि होगी। रिस्क वाले काम टाल दें।

कन्या राशिफल: दोस्तों की मदद कर पाएंगे, मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा, कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नया उपक्रम शुरु करने की योजना बनेगी, बिजनेस लाभ देगा।

[bc_video video_id=”5997315455001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तुला राशिफल: प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी ना करें, शारीरिक कष्ट रहेगा। लाभ हो सकता है, यात्रा मनोरंजक रहेगी, नौकरी में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी, निवेश में जल्दबाजी ना करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। वस्तु गुम हो सकती है।

वृश्चिक राशिफल: अचानक खर्च सामने आएंगे। यात्रा में जल्दबाजी ना करें। चिंता और तनाव बने रहेंगे। सेहत कमजोर रह सकती है। सेहत पर बड़ा खर्च हो सकता है, विवाद ना बढ़ाएं। आय में कमी आएगी, बिजनेस की गति धीमी रहेगी।

धनु राशिफल: रिस्क वाले काम टाल दें, बेचैनी रहेगी। चिंता और तनाव बने रहेंगे। सेहत कमजोर रह सकती है। सेहत पर बड़ा खर्च हो सकता है। विवाद ना बढ़ाएं। आय में कमी आएगी, बिजनेस की गति धीमी रहेगी।

मकर राशिफल: विवेक के प्रयाग से लाभ बढ़ेगा, कोई बड़ी बाधा आ सकती है। जल्दबाजी और विवाद से बचें, रुका हुआ धन मिल सकता है। बिजनेस संबंधी यात्रा मनोनुकूल रहेगी। किसी अपने के व्यवहार से दुख होगा।

कुंभ राशिफल: सोशल वर्क में रुचि रहेगी, प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई आर्थिक नीति बनेगी, कार्यप्रणाली में सुधार होगा। पुरानी व्याधि से परेशानी हो सकती है। नौकरी के प्रभाव बढ़ेगा। बिजनेस में वृद्धि होगी, ऐश्वर्य पर खर्च करेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। समय अनुकूल है।

मीन राशिफल: राजकीय अवरोध दूर होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। धर्म-कर्म में मन लगेगा, बिजनेस मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे, निवेश शुभ रहेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी, प्रसन्नता रहेगी।