Tarot Rashifal Today, Tarot Daily Horoscope Today: आज शुक्रवार है। हिंदू धर्म में इस दिन लक्ष्मी माता की पूजा-अर्चना की जाती है। कहते हैं कि मां लक्ष्मी की कृपा से धन की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं कि आज सितारे आपके बारे में क्या कहते हैं। सबसे पहले बात मेष राशि के जातकों की। आज आपको बातचीत करते समय थोड़ा सावधान रहना होगा। आपकी बात का गलत मतलब निकाला जा सकता है। साथ ही दूसरे की बात का बुरा न मानें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। शुभ रंग: पीला और भाग्य 68% होगा।

वृषभ: धनलाभ होने के योग हैं। रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा। किसी परिजन की इसमें मदद मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी। आपका काम करने में मन लगेगा। नए विचार आएंगे। शुभ रंग: काला और भाग्य 60% होगा।

मिथुन: विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप कुछ नई योजनाएं बनाएंगे। शुभ रंग: हरा और भाग्य 77% होगा।

कर्क: परिवार में किसी की तबीयत खराब हो सकती है। आपको उनका ध्यान रखना होगा। उन्हें आपकी मदद की जरूरत है। आज दिनभर आप काफी व्यस्त रहेंगे। कई रुके काम पूरे होंगे। शुभ रंग: लाल और भाग्य 59% होगा।

सिंह: दांपत्य जीवन पर ध्यान दें। जीवनसाथी से विवाद खत्म करें। परिवार की अहमियत को समझें। यात्रा पर जाने के योग हैं। यात्रा काम के सिलसिले में होगी। इससे लाभ मिलेगा। शुभ रंग: सफेद और भाग्य 62% होगा।

कन्या: आप मानसिक रूप से कुछ परेशान रहेंगे। परिवार में किसी बात पर बहस हो सकती है। आप इसे बातचीत से सुलझा लेने का प्रयास करें। आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा। शुभ रंग: काला और भाग्य 80% होगा।

तुला: धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इससे आपको काफी सुकून मिलेगा। आप इस यात्रा से काफी ताजा होकर लौटेंगे। अच्छा लगेगा। शुभ रंग: बैंगनी और भाग्य 75% होगा।

वृश्चिक: आय के नए स्रोत खुलेंगे। आपको इससे काफी लाभ होगा। हालांकि इसके लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। इसमें आपको दूसरों के सहयोग की भी जरूरत पड़ेगी। शुभ रंग: सिल्वर और भाग्य 77% होगा।

[bc_video video_id=”5969929543001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

धनु: अपने कारोबार में विस्तार लाएं। इसके लिए आज का दिन शुभ है। ऐसा करने से पहले किसी जानकार से राय जरूर ले लें। साथ ही बाजार की जरूरतों को समझने का प्रयास करें। शुभ रंग: भूरा और भाग्य 58% होगा।

मकर: आज दफ्तर में आपके काम की काफी तारीफ होगी। आपके काम से कंपनी को फायदा पहुंचेगा। आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। आपको इसके लिए तैयार रहना होगा। शुभ रंग: पीला और भाग्य 81% होगा।

कुंभ: आप अपने परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे। आप उनसे ढेर सारी बातें करेंगे। आपको काफी अच्छा लगेगा। आपका तनाव दूर होगा। आप अपने लिए कुछ नई योजनाएं बनाएंगे। शुभ रंग: आसमानी और भाग्य 67% होगा।

मीन: किसी परिजन से आपको मदद मिलेगी। इस मदद से आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। आप उन्हें धन्यवाद देना न भूलें। दोस्तों से मुलाकात होगी। आप सब कहीं घूमने जाएंगे। शुभ रंग: लाल और भाग्य 70% होगा।