Tarot Rashifal Today, Tarot Daily Horoscope Today: मेष: आलस्य से बचें। अपना काम समय से पूरा कर लें। ऐसा नहीं करने पर बाद में पछताना पड़ सकता है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने वाली है। उनसे मिलकर आपको अच्छा लगेगा। शुभ रंग: भूरा और भाग्य 65% होगा।

वृषभ: राजनीति में सक्रिय लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। लाभ मिलने के संकेत हैं। इससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यह आपकी मेहनत का ही नतीजा है। इसे एंजॉव करें। शुभ रंग: सफेद और भाग्य 81% होगा।

मिथुन: आपके किसी दोस्त को आपसे मदद की जरूरत पड़ेगी। आप उनकी मदद जरूर करें। इससे आपकी दोस्ती काफी गहरी होगी। परिवार में किसी की तबीयत खराब हो सकती है। शुभ रंग: लाल और भाग्य 59% होगा।

कर्क: आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यह कोई धार्मिक यात्रा हो सकती है। यात्रा से आपको काफी लाभ होगा। पेट संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है। खानपान को लेकर सजग रहें। शुभ रंग: गुलाबी और भाग्य 72% होगा।

सिंह: नौकरी लगने के योग हैं। इससे परिवार में खुशियों भरा माहौल होगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। इससे आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आपको काफी खुशी मिलेगी। शुभ रंग: लाल और भाग्य 61% होगा।

कन्या: अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपका रिश्ता पक्का होने वाला है। आपको मनचाहा जीवनसाथी मिलने वाला है। आप इससे बहुत ही प्रसन्न होंगे। इसे एंजॉव करें। शुभ रंग: हरा और भाग्य 74% होगा।

[bc_video video_id=”5982368625001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तुला: कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते समय सावधान रहें। बहुत जरूरी न हो तो इसे आज के लिए टाल दें। परिवार वालों का साथ मिलेगा। लोग आपकी बात का समर्थन करेंगे। आपको खुशी मिलेगी। शुभ रंग: लाल और भाग्य 66% होगा।

वृश्चिक: आप किसी नई योजना पर काम करना शुरू करेंगे। कुछ लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। इसे बहुत गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। भोजन समय से करें। साथ ही तनाव से बचें। शुभ रंग: काला और भाग्य 60% होगा।

धनु: आज आपको कुछ नए अनुभव मिलेंगे। ये अनुभव आपकी सोच में बदलाव लाएंगे। ये बदलाव सकारात्मक होंगे। आप कुछ नए लक्ष्य तय करेंगे। दूसरों की मदद लेने में संकोच न करें। शुभ रंग: नीला और भाग्य 77% होगा।

मकर: कर्ज लेना पड़ सकता है। इसमें घबराने की कोई बात नहीं है। इसका सही इस्तेमाल करना होगा। जरूरी हो तो किसी जानकार से सलाह जरूर ले लें। आपकी सेहत आज अच्छी रहेगी। शुभ रंग: पीला और भाग्य 68% होगा।

कुंभ: आपको अपने बच्चों के साथ समय बिताना चाहिए। उनसे ढेर सारी बातें कीजिए। उनके साथ अपना अनुभव शेयर कीजिए। कोई खुशखबरी मिलने वाली है। आपको इसका इंतजार था। शुभ रंग: बैंगनी और भाग्य 79% होगा।

मीन: अपनी जिम्मेदारियों को समझें और निभाएं। लापरवाही करना अच्छी बात नहीं है। परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकता है। आप इसे बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। शुभ रंग: आसमानी और भाग्य 82% होगा।