Tarot Rashifal Today, Tarot Daily Horoscope Today:मेष राशिफल: आज आपको सामाजिक कार्य से तारीफ मिलेगी। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्रेम प्रसंग से खुशी मिलेगी। आर्थिक लाभ मिल सकता है। रिश्ते में बदलाव आ सकता है, कोई रिश्ता टूट सकता है।
वृषभ राशिफल: माता- पिता के सहयोग से आपको लाभ मिलेगा। आज आपको वाहन सुख मिल सकता है। नौकरी में सहयोगी से लाभ मिलेगा। आपकी सैलरी बढ़ सकती है। कामकाज में नई शुरुआत हो सकती है। भावनात्मक तौर पर झटका लग सकता है।
मिथुन राशिफल: संतान का सहयोग मिलेगा। माता का सहयोग मिलेगा। विश्वासघात से सावधान रहें। पिता के सहयोग से पुराना कर्ज उतरेगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। आज आप महिला मित्रों से सावधान रहें।
कर्क राशिफल: रुका हुआ धन मिलेगा। जीवनसाथी की आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा। जीवन में कोई बड़ा बदलाव होगा। रोजगार में प्रगति के योग हैं। धैर्य बनाए रखें। आज अपने गुस्से पर काबू रखें। आज आपकी मनोकामना पूरी होगी।
सिंह राशिफल: दोस्तों से बहस हो सकती है। बोलने से पहले सोचें। जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। अपने आप पर संयम रखें। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। धैर्य बनाए रखें। कुछ भी बोलने से पहले सोचे।
कन्या राशिफल: आज आपको कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। काम का बोझ बढ़ेगा। आर्थिक लाभ भी मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें। आज के दिन तली हुई चीजें ना खाएं।
[bc_video video_id=”5991320190001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला राशिफल: मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। भौतिक साधनों पर धन खर्च बढ़ेगा। पुराने कार्यों से मनचाहा फल मिलेगा। आज आपको सेहत का ख्याल रखने की आवश्यकता है। माता का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशिफल: आज आपको कहीं से खुशखबरी मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच तालमेल बिगड़ सकता है। कानूनी मामलों में समस्या आ सकती है।आज घर में मेहमान आ सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा।
धनु राशिफल: आज के दिन प्रॉपर्टी संबंधी लाभ मिलेगा। किसी के बहकावे में ना आएं। आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। शांत मन से विचार करें। पॉजिटिव सोच रखें। जिससे आपको लाभ मिल सकता है।
मकर राशिफल: कोई जोखिम भरा काम शुरु कर सकते हैं। आर्थिक फैसले सफल होंगे। आज माता का सहयोग मिलेगा। महिला मित्रों का सहयोग मिलेगा। पूरी ताकत और मन से काम करेंगे। हरी सब्जी का प्रयोग करें।
कुंभ राशिफल: दूसरों की मदद करेंगे। संतानों के विषय में भी आपको चिंता सताएगी। समाज और राजनीति आज आपका दबदबा रहेगा। प्रवास हो सके तो आज टाल दीजिएगा। करियर की चिंता रहेगी। विदेश यात्रा के योग हैं।
मीन राशिफल: सभी कार्य समय से पूरे होंगे। आज आपके सरकारी काम पूरे होंगे। समाज में यश मिलेगा। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतें। सेहत का ख्याल रखें। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।


