Tarot Rashifal Today, Tarot Daily Horoscope Today: मेष: नौकरी और नए काम के लिए यह समय आपके अनुकूल है। बेरोजगार लोगों को नौकरी की संभावना है। प्रेम संबंधों में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। शुभ रंग: आसमानी और भाग्य 65% रहेगा।

वृषभ: आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए शुभ है। शिक्षा के लिए विदेश जाने वालों के लिए यह समय अनुकूल है। आज आप बिलकुल स्वस्थ और प्रसन्न महसूस करेंगे। शुभ रंग: गहरा नीला और भाग्य 82% रहेगा।

मिथुन: उधार दिए हुए पैसे वापस मिलने की संभावना है। विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। लेकिन जीत आपकी ही होगी। मन शांत रखें। शुभ रंग: सिल्वर और भाग्य 55% रहेगा।

कर्क: कार्यक्षेत्र में आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। थोड़े उतार-चढ़ाव के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। इस समय किए गए सभी कार्य आपको लाभ दिलाएंगे। शुभ रंग: आसमानी और भाग्य 86% रहेगा।

सिंह: आज आप अपने काम को विस्तार और नया रूप दे सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए यह समय कुछ ठीक नहीं है। आपको इसके लिए सोच-समझकर कदम उठाना चाहिए। शुभ रंग: नारंगी और भाग्य 64% रहेगा।

कन्या: आज का दिन कार्य अथवा व्यवसाय से संबंधित क्षेत्रों में मिलाजुला फायदा दिलाएगा। आमदनी और खर्च में समानता रहने के कारण आर्थिक परेशानी हो सकती है। शुभ रंग: भूरा और भाग्य 72% रहेगा।

[bc_video video_id=”5988298352001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तुला: दोस्तों से सहयोग मिलेगा। संतान प्राप्ति और शिक्षा के लिए यह समय बेहद अनुकूल है। बिजनेस से लाभ कम और खर्च अधिक होने की संभावना है। शुभ रंग: काला और भाग्य 63% रहेगा।

वृश्चिक: आज घर का वातावरण आपके मन के अनुकूल नहीं होगा। घरेलू परेशानियों से दुखी हो सकते हैं। कुछ समय के लिए बाहर कहीं घूमने जा सकते हैं। शुभ रंग: गुलाबी और भाग्य 49% रहेगा।

धनु: आय में बढ़ोत्तरी हो सकती है। साझेदारी के कार्यों से सावधान रहने की आवश्यकता है। परिश्रम के अनुकूल फल नहीं मिलेगा। हालांकि आप मेहनत करने में कोई कमी नहीं रखेंगे। शुभ रंग: केसरिया और भाग्य 65% रहेगा।

मकर: आर्थिक मामलों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। शुभ रंग: लाल और भाग्य 59 % रहेगा।

कुम्भ: परिवार के बड़े सदस्यों से विवाद करने से बचें। अनावश्यक यात्रा करने से भी परहेज करना चाहिए। परिवार की सुख समृद्धि के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। शुभ रंग: नीला और भाग्य 54% रहेगा।

मीन: आज आपके काम की गति थोड़ी धीमी रहेगी। आप अपने विरोधियों को मात से सकते हैं। अविवाहित लोगों की शादी की चर्चा हो सकती है। शुभ रंग: पीला और भाग्य 78% रहेगा।