Tarot Rashifal Today, Tarot Daily Horoscope Today:मेष राशिफल: भाग्य आपके साथ है और सफलता आपके कदम चूमेगी। अपने प्रेमी या जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करेंगे। किसी पुराने काम को शुरू करने के लिए दिन शुभ है। आप अपनी योजना पर काम करेंगे।
वृषभ राशिफल: खर्चे बढ़ेंगे, दिन भर आप सुस्ती महसूस करेंगे। सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। मन में उलझन हो सकती है। नए चीजों पर ध्यान देंगे।
मिथुन राशिफल: आपके अधूरे काम पूरे होंगे। कई दिनों से चली आ रही बीमारी में आराम मिलेगा। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। किसी भी प्रकार रिस्क ना लें। पुराने रोग से राहत मिलेगा। लेकिन उसका सही उपचार करवाएं। विश्वासघात होने की संभावना है।
कर्क राशिफल: छात्रों के लिए आज का दिन परेशानी भरा हो सकता है। प्रेम प्रसंग के लिए दिन शुभ है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप सोच-समझकर कोई निर्णय लें। मन में उदासी हो सकती है।
सिंह राशिफल: मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। अकेलापन महसूस करेंगे। शेयर बाजार में कुछ फेरबदल ना करें। किसी अंजान व्यक्ति से सलाह ना लें। आज रिस्क का काम करने से बचें। सोच-समझकर निर्णय लें।
कन्या राशिफल: आपको दोस्तों का साथ मिलेगा। दोस्तों की मदद से काम पूरा होगा। आज कार्यस्थल पर साथियों का सहयोग मिलेगा। किसी महिला का सपोर्ट मिलेगा। व्यापार में नई संभावनाएं तलाश सकते हैं। काम में सहयोगी मदद करेंगे।
[bc_video video_id=”5987522423001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला राशिफल: बड़ी डील फिलहाल ना करें। तनाव की वजह से सिरदर्द हो सकता है। कोई रिश्ता आ सकता है। अकेलापन महसूस करेंगे। आलस्य ना करें। नए लोगों की मदद से लाभ मिलेगा।
वृश्चिक राशिफल: परिवार के साथ आनंद पूर्वक समय बीतेगा। जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। ऑफिस में प्रमोशन या तारीफ मिल सकती है। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। महिला वर्ग का सहयोग मिलेगा। आज का दिन अच्छा जाएगा।
धनु राशिफल: आज आपके दिन की शुरुआत सही रहेगी। परिवार के लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। शेयर खरीदे और बेचने के लिए दिन अच्छा है। आज लव लाइफ अच्छी रहेगी। घर पर मेहमान आ सकता है।
मकर राशिफल: अपने बिजनेस पर ध्यान दें। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए दिन अनुकूल है। करियर में सफलता मिलने के योग हैं। दूसरों के मामलों में दखल ना दें। नया काम शुरू करने के लिए अच्छा है। आपको सफलता मिलेगी। आलस्य से बचें।
कुंभ राशिफल: आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें। आज आपकी बाधाएं दूर हो सकती है। आपको सरप्राइज मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है। धैर्य बनाकर रखें।
मीन राशिफल: पूजा-पाठ, हवन का आयोजन घर में होगा। समय आपके साथ है। छोटी बीमारी में फंस सकते हैं। आज आप निर्णय लेने से बचें। होते-होते काम में बाधा आ सकती है। नए कार्य की शुरूआत करने से बचें।


