Tarot Rashifal Today, Tarot Daily Horoscope Today: मेष: आज के दिन आपको लापरवाही से बचना चाहिए। वरना आप मुश्किल में पढ़ सकते हैं। आपके कुछ जरूरी काम अधूरे रह जाएंगे। घर पर शांति रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। शुभ रंग: लाल और भाग्य 70% होगा।
वृषभ: धन खर्च होने के योग हैं। आपको इसके प्रति सावधान रहना चाहिए। आप गैर-जरूरी चीजों पर धन करने से बचें। इससे आपका नुकसान हो सकता है। सेहत का ध्यान रखना होगा। शुभ रंग: सफेद और भाग्य 74% होगा।
मिथुन: आपका बिजनेस अच्छा चलेगा। धनलाभ के योग हैं। पिता की सेहत कुछ खराब हो सकती है। आपको उनका ध्यान रखना चाहिए। कोई चिंता की बात नहीं है। परेशान न हों। शुभ रंग: हरा और भाग्य 67% होगा।
कर्क: मकान या जमीन की खरीदारी करने के लिए यह समय अनुकूल है। आपको इस बारे में विचार करना चाहिए। विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। आपको क्रोध करने से बचना होगा। शुभ रंग: भूरा और भाग्य 68% होगा।
सिंह: कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इनसे परेशान न हों। आप आसानी से इनका सामना कर सकते हैं। दोस्तों की मदद लें। इससे आपका काम आसान होगा। शुभ रंग: काला और भाग्य 80% होगा।
कन्या: आपको दूसरों के मामले में दखल देने से बचना चाहिए। इससे आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। परिवार के साथ समय बिताएं। देर रात तक घर से बाहर न रहें। शुभ रंग: बैंगनी और भाग्य 78% होगा।
[bc_video video_id=”5981305623001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला: संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। संतान की तबीयत कुछ खराब हो सकती है। आपको उनका इलाज करना चाहिए। चिंता करने की जरूरत नहीं है। सब ठीक हो जाएगा। शुभ रंग: गुलाबी और भाग्य 59% होगा।
वृश्चिक: माता-पिता का साथ मिलेगा। आप उनके साथ कहीं घूमने जाएंगे। इससे उन्हें काफी अच्छा लगेगा। किसी तरह के लोभ में आने से बचें। आपको नुकसान हो सकता है। शुभ रंग: बैंगनी और भाग्य 72% होगा।
धनु: आपको अपने खान-पान का ध्यान रखना चाहिए। आज भोजन समय से कर लें। साथ ही पौष्टिक आहार लें। किसी नए शख्स से आज मुलाकात होगी। उनसे मिलकर आपको अच्छा लगेगा। शुभ रंग: आसमानी और भाग्य 81% होगा।
मकर: आप आज किसी समारोह में हिस्सा लेगें। लोग आपसे प्रभावित होंगे। आपकी खूबसूरती की तारीफ होगी। आपको अच्छा लगेगा। प्रेम प्रस्ताव भी मिलेंगे। सोच-समझकर फैसला लें। शुभ रंग: सिल्वर और भाग्य 70% होगा।
कुंभ: जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। आपको उनका विचार पसंद नहीं आएगा। इसे बहुत गंभीरता से न लें। आज निवेश के बारे में सोंचे। इसमें लाभ मिल सकता है। शुभ रंग: नीला और भाग्य 82% होगा।
मीन: कुछ जरूरी कामों में व्यस्त रहेंगे। आपको कहीं जाना पड़ सकता है। आप घर वालों को मिस करेंगे। इस यात्रा से आपको लाभ होगा। आपको कई नई चीजें सीखने को मिलेंगी। शुभ रंग: नारंगी और भाग्य 64% होगा।