Tarot Rashifal Today, Tarot Daily Horoscope Today: मेष: अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। घर पर आपके विवाह की चर्चा होगी। आपकी पसंद पूछी जाएगी। साथ ही परिवार के साथ आज कहीं घूमने जा सकते हैं। शुभ रंग: हरा और भाग्य 75% होगा।

वृषभ: आज आपको आपके दोस्तों का साथ मिलेगा। उनके साथ से आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। बिजनेस में लाभ मिलने के योग हैं। हालांकि इसके लिए थोड़ी मेहनत करनी होगी। शुभ रंग: लाल और भाग्य 55% होगा।

मिथुन: घर पर किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। आपका मन दुखी हो जाएगा। लेकिन आपको अपनी जिम्मेदारियां समझनी होंगी। परिवार का साथ मत छोड़िए। भला होगा। शुभ रंग: काला और भाग्य 65% होगा।

कर्क: किसी अनजान व्यक्ति से आपकी बहस हो सकती है। इसके प्रति सावधान रहें। हालांकि आपको गलत के प्रति आवाज उठानी चाहिए। कोई परेशान होने की जरूरत नहीं है। शुभ रंग: बैंगनी और भाग्य 71% होगा।

सिंह: आज के दिन आप भावुक हो सकते हैं। भावुक होकर कोई महत्वपूर्ण फैसला न करें। परिवार का आपको साथ मिलेगा। खुद को शांत रखने की कोशिश करें। तनाव न लें। शुभ रंग: लाल और भाग्य 80% होगा।

कन्या: आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वेतन में वृद्धि होने के संकेत हैं। कोई अहम फैसला जल्दबाजी में न लें। किसी जानकार से इस बारे में बात करें। सलाह को ध्यान से सुनें। शुभ रंग: नीला और भाग्य 70% होगा।

[bc_video video_id=”5983332073001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तुला: आज के दिन आपको निवेश करने से बचना चाहिए। इसमें हानि होने के संकेत हैं। हालांकि इसकी रिसर्च कर लें। किसी दोस्त से मिलाकात होगी। उनसे मिलकर आपको अच्छा लगेगा। शुभ रंग: पीला और भाग्य 82% होगा।

वृश्चिक: आज आपको सरकार से जुड़े किसी आदमी से मदद मिलेगी। इस मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा। आप उन्हें धन्यवाद दें। घर में खुशियों भरा माहौल होगा। शुभ रंग: भूरा और भाग्य 78% होगा।

धनु: आप किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। आपको लगेगा कि आपके दोस्त आपकी मदद नहीं कर रहे हैं। लेकिन आपको उनकी मजबूरी समझनी चाहिए। खुद को शांत रखें। शुभ रंग: सफेद और भाग्य 71% होगा।

मकर: आपकी सेहत कुछ खराब हो सकती है। आपको इसके प्रति सावधान रहना होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पार्टनर आपकी मदद करेगा। आपको अपने पार्टनर पर नाज होगा। शुभ रंग: आसमानी और भाग्य 66% होगा।

कुंभ: आज के दिन आप खुद को अकेला महसूस करेंगे। आपको किसी की याद आएगी। आपको उनसे बात करनी चाहिए। इससे रिश्ते में ताजगी आएगी। रिश्ते को खत्म मत कीजिए। शुभ रंग: गुलाबी और भाग्य 68% होगा।

मीन: आप दफ्तर में अपने काम से लोगों को प्रभावित करेंगे। आपके काम की तारीफ की जाएगी। इससे आपको काफी अच्छा लगेगा। भोजन समय पर करें। सेहत के प्रति सावधान रहें। शुभ रंग: लाल और भाग्य 75% होगा।