Tarot Rashifal Today, Tarot Daily Horoscope Today: मेष राशिफल: आप में से कुछ लोग किसी खास को प्रभावित करने के लिए कोई मंहगा सामान खरीद सकते हैं। आपका अच्छा स्वभाव किसी करीबी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यदि आप संपत्ति खरीदने या बेचने का मन बना रहे हैं तो आज आपके लिए सही समय हो सकता है। शुभ रंग – बैंगनी और भाग्य – 71% रहेगा।
वृषभ राशिफल: समाजिक मोर्चे पर किसी की मदद करने के कारण आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है। पेशेवर मोर्चे पर आपके अच्छे काम से उच्च स्तर के लोग प्रभावित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ पैदा हुए किसी प्रकार की गलतफहमी दूर हो जाने की संभावना है। शुभ रंग – भूरा और भाग्य – 59% रहेगा।
मिथुन राशिफल: जिन लोगों को वित्तीय मोर्चे पर जल्द परिवर्तन की अपेक्षा है, उनको थोड़ी निराशा हो सकती है। जीवनसाथी को आपसे मदद की उम्मीद हो सकती है टाल मटोल से बचें। किसी करीबी को लेकर और संवेदनशील बनने की जरुरत पड़ने की संभावना है। बदलते मौसम से परेशानी महसूस कर सकते हैं। शुभ रंग – गहरा लाल और भाग्य – 68% रहेगा।
कर्क राशिफल: कोई प्रॉपर्टी खरीदने जा रह लोगों को कागजी मामलों में विशेष सजग रहने की जरुरत है। आप में से कुछ लोग छुट्टियां बिताने रोमांचक यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग और समर्थन मिलते रहने की संभावना है। जिम जाना या व्यायाम करना शुरु किए जाने के संकेत हैं। शुभ रंग हारा और भाग्य – 52% रहेगा।
सिंह राशिफल: शैक्षणिक मोर्चे पर आ रही परेशानियों से आप अपने प्रयास की बदौलत निकल सकते हैं। किसी समारोह में शामिल होना काफी रोमांचक साबित होनेवाला है। खान पान का परहेज रखने के कारण आप फिट रहने में सक्षम हैं। शुभ रंग – हल्का नीला और भाग्य – 81% रहेगा।
कन्या राशिफल: परिवार के बड़े जो आपके साथ सख्त नजर आते थे अब अपना तरीका बदल सकते हैं। कुछ आवश्यक सामान खरीदने के लिए आमदनी में वृद्धि करने का विचार कर सकते हैं। विदेश यात्रा पर जाना काफी रोमांचक साबित होने वाला है। शुभ रंग पीला और भाग्य – 63% रहेगा।
तुला राशिफल: किसी सट्टेबाजी या स्टॉक में पैसा लगाने से बचना हितकर होगा। प्रेमी के साथ रोमांटिक शाम बिताए जाने के संकेत हैं। घरेलू मोर्चे पर किसी काम को अंजाम दिए जाने के लिए और प्रयास करने की आवश्यकता होगी। शुभ रंग – हारा और भाग्य- 85% रहेगा।
वृश्चिक राशिफल: शैक्षणिक मोर्चे पर किसी के प्रदर्शन में सुधार का श्रेय हासिल हो सकता है। किसी अतिरिक्त श्रोत से आमदनी होने के कारण आर्थिक मोर्चे पर मजबूती आने के संकेत हैं। जिसे आप प्रेम करते हैं उसके समक्ष अपने दिल की बात रख सकते हैं। शुभ रंग – पेरॉट ग्रीन और भाग्य – 76% रहेगा।
धनु राशिफल: शैक्षणिक मोर्चे पर आप में से कुछ लोग अपने वरिष्ठ की मदद कर उसकी नजर में अपना कद बढा सकते हैं। परिवार में हुआ कोई समारोह आपको पुराने दिनों की याद दिला सकता है। मौसमी बिमारियों से परेशान लोगों को राहत मिलने की संभावना है। जिसे आप प्यार करते हैं उसकी तरफ से इजहार किए जाने की उम्मीद है। शुभ रंग – इलेक्ट्रिक ग्रे और भाग्य – 67% रहेगा।
मकर राशिफल: शैक्षणिक मोर्चे पर वर्तमान परिस्थिति में किसी मुद्दे को हल्के में लेना जोखिम भरा हो सकता है। स्वास्थ को लेकर बनी चिंता दूर होगी, चल रही समस्या से छुटकारा मिल जाने की संभावना है। शुभ रंग – सफेद और भाग्य 58% रहेगा।
कुंभ राशिफल: परिवार के साथ छुट्टियों पर जाना काफी रोमांचक साबित होने की संभावना है। किसी की सामान्य लगने वाली सलाह पेशेवर मोर्चे पर आपके लिए कारगर साबित हो सकती है। किसी के प्यार में पड़ने की संभावना है। शुभ रंग गुलाबी और भाग्य – 74% रहेगा।
मीन राशिफल: किसी दोस्त या मेहमान के घर आने से घर का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहेगा। किसी अच्छे निवेश में पैसा लगाए जाने की संभावना है। प्रेमिका को मंहगे गिफ्ट देने की चिंता में पड़े रह सकते हैं। शुभ रंग- सफेद और भाग्य – 89% रहेगा।


