Tarot Horoscope 7 March 2019: मेष राशिफल: बिमारी से निकलने में घरेलू उपाय या कोई अन्य वैकल्पिक उपचार आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। घर परिवार को बहुत कम समय दे पाना आपको परेशान कर सकता है, लेकिन आप उसे दूर करने में सक्षम होंगे। यात्रा पर जाने के संकेत हैं। कोई किमती सामान खरीदने से पहले अच्छे से परख लें।

वृषभ राशिफल: कार्यस्थल पर आप अपनी क्षमता का पूरा उपयोग करेंगे जिससे सभी आपसे प्रभावित हो सकते हैं। शैक्षणिक स्तर पर अपका लक्ष्य सामने बना रहेगा। आज कोई आपके दिल पर दस्तक दे सकता है। किसी पसंदिदा व्यक्ति का साथ आपकी यात्रा को रोमांचक बना सकता है। संपत्ति पर हक मिलने की संभावना है।

मिथुन राशिफल: कार्यस्थल पर मिला हुआ काम पूरा करने के लिए आप आवश्यक संसाधन की कमी महसूस करेंगे, बावजूद कमी के आप काम पूरा करने में सक्षम होंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर अपना धैर्य बनाकर रखना आवश्य होगा। कोई अप्रत्याशित लाभ हो सकता है जिसके बाद सभी आर्थिक समस्या दूर हो सकती है।

कर्क राशिफल: काम करते हुए आपको घुमने की तङप जोर पकङ रहा है, किसी रोमांचक यात्रा के लिए जा सकते हैं। छात्र अतिआत्मविश्वास का शिकार हो सकते हैं। स्वाभिमान की टकराहट में आप अपनी नौकरी गंवा सकते हैं। सङक किनारे खाना आपके लिए गंभीर स्वास्थ समस्या पैदा कर सकता है, सजग रहें।

सिंह राशिफल: शैक्षणिक मोर्चे पर सबकुछ अच्छा चल रहा है जिससे आपका मनोबल उंचा रहेगा। कार्यस्थल पर मिला हुआ काम आप बहुत प्रभावी ढंग से पूरा कर सकेंगे। सहकर्मी आप पर मन ही मन मरता है, पर ये जाहिर नहीं है, प्यार जुवां पर लाने के लिए आप तरकीब इस्तेमाल कर सकते हैं। जो लो बिमार चल रहे थे उनकी तबीयत में तेजी से सुधार होगा।

कन्या राशिफल: फुटकर विक्रेता की आमदनी बढती रहने की संभावना है। समाज के सामने अच्छी छवि बनाने में किसी की सलाह आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आप खुद को पहले से अछिक तंदरुस्त और उर्जावान महसूस करेंगे। किसी के साथ परस्पर इज्जत और सम्मान आदर्श प्यार की शुरुआत का संकेत हो सकता है। जीवनसाथी के बीच किसी समाजिक मुद्दे को लेकर अलग अलग राय, बङे झगङे का कारण बन सकता है।

[bc_video video_id=”6010122773001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला राशिफल: आमदनी का जरिया बढाने के लिए किया गया आपका प्रयास सफल होगा। तंदरुस्ती के लिए आपकी जी तोङ मेहनत अब रंग ला रही है, साकारात्मक परिणाम दिख सकते हैं। जो लोग अपना व्यक्तिगत समय समाजिक गतिविधि में देने का प्रयास कर रहें हैं बेहतर होगा कि इसे छोङ दें।

वृश्चिक राशिफल: आपकी बचत योजना शानदार है, पुराने निवेश से बङी आमदनी आ सकती है। कोई संपत्ति खरीद सकते हैं। समाजिक स्तर पर आपका ओहदा बढने वाला है। कोई आपको पसंद करता है, आज, आपके सामने प्यार का इजहार कर सकता है। किसी रोमांचक यात्रा पर जाने की योजना संभव है।

धनु राशिफल: कुछ लोगों की सैलरी में बढोतरी संभव है। जितना समय आप अपने परिवार को देना चाहते हैं, वो संभव नहीं हो पा रहा है। किसी का असामान्य लगाव आपको उलझा सकता है, संभव है कि ये प्यार का दस्तक हो। सहूलियत वाली यात्रा के लिए अच्छी तैयारी करके निकलें।

मकर राशिफल: शैक्षणिक मोर्चे पर आप किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए डटे रह सकते हैं। कार्यस्थल पर जो ख्वाब आप देख रहे थे वो आपकी कल्पना से भी जल्दी संभव हो सकता है। व्यापारी और व्यवसायियों के सामने कमाई के नए अवसर आ सकते हैं। प्रेमी के किसी बात से आपको दुख पहुंच सकता है।

कुंभ राशिफल: जो लोग प्यार के लिए आतुर हैं, वो सुनहरा पल तलाश कर सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर यदि आप कुछ हासिल करना चाहते हैं तो, आपको अपना प्रयास जारी रखना होगा। कार्यस्थल पर आपके नाक के नीचे से कोई काम छिन सकता है। जो लोग यात्रा पर जाने के सपने संजो रहे थे अब उसे हकिकत में बदल सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर कंजूसी सही साबित हो सकता है।

मीन राशिफल: दोस्तों के साथ घुमने जाकर आप न सिर्फ रोमांचित होंगे बल्कि, आप तरोताजा भी महसूस कर सकते हैं। आप घर के लिए कुछ नया लेने का सोचेंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर सबकुछ सहज चल रहा है, आपको थोङा कमर कसने की जरुरत हो सकती है। कुछ लोग जो नौकरी में तरक्की की राह देख रहे हैं, उन्हें साकारात्मक संकेत मिल सकता है। स्वास्थ सामान्य बना रहेगा।