Tarot Rashifal Today, Tarot Daily Horoscope Today: मेष राशिफल: आज आप अच्छा समय बिता सकते हैं, खासतौर पर घर में। पेशेवर स्तर पर किया गया प्रयास आपके करियर को नए उंचाई पर ले जाने वाला साबित होगा। अपनी मानसिकता वाले लोगों से बहुत लंबे समय के बाद मुलाकात का मौका मिलने वाला है। किसी के आकर्षण में गिरफ्तार हो ने की संभावना है ,जीवन में प्यार का रंग बरसने के संकेत हैं। शुभ रंग– परपल और भाग्य 52% रहेगा।
वृषभ राशिफल: आपकी तरफ से देरी होने की वजह से किसी मंहगे सामान की डेलेवरी में देरी हो सकती है। फिलहाल आपको भले ही लग रहा है कि आप पने विचार को उपर के स्तर तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं लेकिन अंततः आपको सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। आपके अच्छे स्वभाव की वजह कोई आपका कायल होने वाला है। आपको वो नौकरी तलाशने में सफल रहेंगे जहां से संतुष्टि मिलने की भी उम्मीद हो। आज संपत्ति से जुड़े किसी डील को फाइनल करने से बचें। शुभ रंग- फिरोजा और भाग्य 59% रहेगा।
मिथुन राशिफल: जिन लोगों ने अच्छे स्किम में पैसा डाल रखा है उनकी वित्तीय स्थिति मजबूत बनी रहेगी। दोस्तों के साथ यात्रा पर जाने की संभावना है। पेशेवर स्तर पर आगे निकलने की महत्वाकांक्षा रखने वाले लोगों की राह में अभी और रुकावटें आने की संभावना है। परिवार का कोई गुस्सैल सदस्य आज आपाक मूड खराब कर सकता है। आपका साज शृंगार रोमांटिक स्तर पर लोगों को प्रभावित कर सकता है। आप सही जगह पर इंवेस्ट करेंगे जहां से आपकी मेहनत रंग लाने की उम्मीद है। शुभ रंग- हल्का हरा और भाग्य 74% रहेगा।
कर्क राशिफल: पैसे से संबंधित सभी समस्याएं हल हो जाने की संभावना है। व्यापारिक टूर से कोई फायदा मिलता नजर नहीं आ रहा। किसी मेहमान के अचानक आगमन से आपका डेली का रुटिन खराब हो सकता है। काफी दिनों से बीमार चल रहे लोगों के स्वास्थ में तेजी से सुधार के संकेत हैं। प्रेमी का रोमांचक आइडिया सुनकर आप हैरान हैं, इसलिए बस उसके रास्ते को फॉलो करते जाएंगे। आज की शाम रोमांचक रहने की संभावना है। शुभ रंग- केसरिया और भाग्य 60% रहेगा।
सिंह राशिफल: प्रतियोगिता की तैयारी में लगे लोगों की राह आसान होती नजर आ रही है। डेली के एक्सरसाइड से छुट्टी ले सकते हैं। वित्तीय स्थिति अच्छी रहने के कारण आमदनी बढाने के तरीकों पर विचार किए जाने की संभावना है। आप पेंडिग पड़े काम को पूरा करने के लिए समय निकालने में सफल रहेंगे। आप में से कुछ लोग अपने प्रेम संबंध में केमिस्ट्री की कमी महसूस कर सकते हैं। संपत्ति संबंधी बातचीत करते समय बहुत होशियार रहने की जरुरत होगी। शुभ रंग– हल्का भूरा और भाग्य 88% रहेगा।
कन्या राशिफल: आज आप प्रेमी के साथ यादगार दिन बिता सकते हैं। आप किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं या फिर पुराने को नए सिरे से विस्तार देने का विचार कर सकते हैं। सेहत से परेशान चल रहे लोगों को तेजी से राहत मिलने की संभावना है। परिवार में सुलह और शांति कायम करने में असफल हो सकते हैं। आज का दिन लंबी यात्रा के लिए सही नहीं है। स्वास्थ को लेकर सावधान रहना वर्तमान समय की जरुरत है। शुभ रंग– सिल्वर और भाग्य 79% रहेगा।
[bc_video video_id=”5988906464001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला राशिफल: परिवार में शांति और सौहार्द बने रहने से आपको मानसिक तौर पर बहुत सुकून मिलने की उम्मीद है। आप अपने किसी सहकर्मी से उम्मीद रख सकते हैं कि आपके काम का बोझ थोड़ा हल्का कर दे। जिस किसी निवेश में आपने पैसा लगाया है वहां से निकट भविष्य में अच्छी आमदनी की संभावना है। प्रेमी का सात आपको अपनी परेशानी भूल जाने पर मजबूर कर देगा। कोई दोस्त आपकी अच्छी सलाह के लिए एहसानमंद हो सकता है। शुभ रंग– लेवेन्डर और भाग्य 70% रहेगा।
वृश्चिक राशिफल: यात्रा पर गए लोगों को थोड़ी अस्वस्थता रह सकती है संभव हो तो जाने से बचें। किस्मत का साथ पाने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर किसी जूनियर का काम देखकर हैरान रह जाने की उम्मीद है। कुछ लोग प्रेम की तलाश में आतुर नजर आएंगे। किसी घरेलू मामले को जल्दी से निपटाने की जरुरत है, घर में तनाव और बढने की संभावना है। शुभ रंग– सफेद और भाग्य 65% रहेगा।
धनु राशिफल: अच्छा बजट बनाकर चलने की वजह से आपका खर्च नियंत्रण से चलता रहेगा। आपकी नई योजना बहुत शानदार लग रही है उसे जल्दी से अमल में लाने का प्रयास करें। ट्रांसफर का इंतजार कर रहे लोगों को मनपसंद जगह का ट्रांसफर मिल जाने की उम्मीद है। आपका आत्मविश्वास और स्टाइल किसी को पकी तरफ आकर्षित कर सकता है। आप सही दिनचर्या अपनाने का प्रयास करेंगे। शुभ रंग– इलेक्ट्रिक ग्रे और भाग्य 82% रहेगा।
मकर राशिफल: आपके पसंद का काम आपको सौंपा जा सकता है। सेहत को लेकर बेवजह की चिंता से उल्टा और बीमार हो जाने की संभावना है। जिसे आपने बहुत भरोसे के साथ पैसा दिया था वो आपकी उम्मीद पर पानी फेरता नजर आ रहा है। किसी अनुभवी सहकर्मी की सलाह मानकर आप सही रास्ते पर निकल सकते हैं। शेप में बने रहने के लिए स्वस्थ दिनचर्या और रुटिन लाइफ का सहारा लेने की उम्मीद है। शुभ रंग– क्रीम और भाग्य 55 % रहेगा।
कुंभ राशिफल: आज परिवार को समय दे पाना मुश्किल लग रहा है, लेकिन बाद में आप इसकी भरपाई कर सकते हैं। जॉब की तलाश में लगेलोगों के लिए आजका दिन शुभ साबित होने के संकेत हैं। किसी सीनियर से तारीफ मिलने के कारण आज पूरे दिन आप उत्साहित महसूस करेंगे। अपने वेट को लेकर सजग रहने वाले लोग अपने खान पान को लेकर नियंत्रण रख सकते हैं। आपके किसी आदत से प्रेमी को परेशानी होने की संभावना है। शुभ रंग– गहरा पीला और भाग्य 75% रहेगा।
मीन राशिफल: क्वालिटी लोगों को जोड़ने के लिए इंसेंटिव का लालच दे सकते हैं। घरेलू स्तर पर नेगेटिविटी बढ़ने की संभावना है, जिससे माहौल तनवपूर्ण बना रहेगा। खरीद-विक्री के व्यापार करने वाले बिचोलिओं को वित्तीय मजबूती की जरुरत हो सकती है। लोन की रकम चुकान के लिए आपको अपने आमदनी में वृद्धि करना होगा। प्रेमी के खराब स्वास्थ को लेकर चिंता बनी रहेगी। यदि बाहर घूमने जा रहे हैं तो मौसम का ध्यान रखना जरुरी होगा। शुभ रंग– हरा और भाग्य 62% रहेगा।


