Tarot Rashifal Today, Tarot Daily Horoscope Today: मेष: आज अचानक किसी दोस्त से मुलाकात होगी। घर का माहौल अच्छा रहेगा। अपनी भावनाओं पर काबू रखें। शुभ रंग: पीला और भाग्य 60% होगा।

वृषभ: आप अपने काम के तरीकों में बदलाव कर सकते हैं। यह आपको लाभ पहुंचा सकता है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। शुभ रंग: लाल और भाग्य 50% होगा।

मिथुन: घर के सभी कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। लेकिन प्रेम प्रसंग में तनाव बना रहेगा। नौकरी-व्यापार से संबंधित कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। शुभ रंग: हरा और भाग्य 66% होगा।

कर्क: काफी समय से चली आ रही पारिवारिक चिंता अब समाप्त हो जाएगी। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। शुभ रंग: नारंगी और भाग्य 77% होगा।

सिंह: रोजगार और व्यापार में बाधा आ सकती है। समय पर कार्य पूरा करने में परेशानी होगी। छोटी दूरी की यात्रा का लाभ मिल सकता है। शुभ रंग: सफेद और भाग्य 58% होगा।

कन्या: आप आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। पूर्व में किए गए कार्यों का लाभ अब मिल सकता है। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होगा। शुभ रंग: आसमानी और भाग्य 67% होगा।

[bc_video video_id=”5852878432001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तुला: आज आप आपने काम को लेकर किसी भी समस्या का समाधान निकालने में सफल होंगे। आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। शुभ रंग: काला और भाग्य 80% होगा।

वृश्चिक: आर्थिक मामलों में आज हाथ तंगहाली रह सकती है। पैसों को लेकर कोई भी नया कमिटमेंट न करें। नौकरी अथवा व्यवसाय से लाभ प्राप्त होगा। शुभ रंग: गुलाबी और भाग्य 62% होगा।

धनु: प्रेम प्रसंगों में मजबूती आएगी। घर का माहौल भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में आनंद और संतोष का वातावरण रहेगा। शुभ रंग: नीला और भाग्य 63% होगा।

मकर: आपके अच्छे व्यवहार के कारण लेन-देन अच्छा रहेगा। पेट विकार या सर्दी के कारण परेशानी हो सकती है। शुभ रंग: पीला और भाग्य 75% होगा।

कुंभ: पति-पत्नी के बीच तनाव रहेगा। प्रेम-संबंधों में असफलता हाथ लग सकती है। लेकिन किसी दूसरी बात से खुशी महसूस होगी। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। शुभ रंग: सिल्वर और भाग्य 62% होगा।

मीन: दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेमी जनों से मुलाकात हो सकती है। कहीं घूमने जाने का अवसर मिल सकता है। नए निवेश में पैसा लग सकता है। शुभ रंग: भूरा और भाग्य 82% होगा।