Singh Rashi Varshik Rashifal 2019, Leo Yearly Horoscope 2019 in Hindi: सिंह का करियर राशिफल 2019: सिंह राशि के जातक इस साल कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। इससे आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा। इस साल आपके अंदर अपने काम को लेकर उत्साह बना रहेगा। इस साल आपको सफलता पाने में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। लेकिन आप अपनी इच्छाशक्ति के दम पर इसका सामना आसानी से कर लेंगे। परिवार वालों का आपको सहयोग मिलेगा।

सिंह का लव राशिफल 2019: प्रेम के लिहाज से साल 2019 आपके लिए बहुत अच्छा नहीं है। इस साल आप अपने काम में काफी व्यस्त रहेंगे। इसकी वजह से आप अपने पार्टनर के लिए बहुत अधिक समय नहीं निकाल पाएंगे। इससे आपका रिश्ता खराब हो सकता है। इसलिए इसे लेकर सावधान हो जाएं। आपको अपने पार्टनर की अहमियत समझनी होगी। प्यार में धोखा मिलने के संकेत हैं।

[bc_video video_id=”5983589409001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

सिंह का वित्त राशिफल 2019: वित्त के नजरिए से देखें तो साल 2019 आपके लिए काफी अच्छा है। आपको बिजनेस में धनलाभ होगा। आपको नए साल में अपने बिजनेस में विस्तार लाने का प्रयास करना चाहिए। इससे लाभ होने के संकेत हैं। निवेश करने के बारे में भी आपको विचार करना चाहिए। इसमें लाभ मिल सकता है। हालांकि इस दौरान काफी सावधान रहना होगा। गैर-जरूरी खर्च करने से बचें।

सिंह का स्वास्थ्य राशिफल 2019: इस साल आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर विशेष रूप से सावधान रहना होगा। आपको साल 2019 में पेट से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन कोई चिंता की बात नहीं है। आपको अपने खान-पान की आदत में बदलाव लाना होगा। अत्यधिक तला-भूना खाने की आदत छोड़ने का प्रयास करें। साथ ही अपनी नींद पर ध्यान दें। सोने के लिए पर्याप्त समय निकालें।