Shukradev Ke Upay/ Jyotish Shastra: ज्योतिष शास्त्र में यह माना जाता है कि शुक्र ग्रह मनुष्य के जीवन में सुख देने वाला ग्रह है। जिस व्यक्ति के जीवन में जितना अधिक दुख और सुखों का अभाव हो उसे समझ लेना चाहिए कि कहीं-न-कहीं उनका शुक्र ग्रह भी इस स्थिति को प्रभावित कर रहा है। कहते हैं कि शुक्र देव की कृपा से कलात्मकता, सच्चा प्यार, वैवाहिक जीवन में खुशियां और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। ऐसे में यह बहुत जरूरी हो जाता है कि शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए उपाय किए जाएं।

मेष राशि – आपकी राशि के जातकों को शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए सफेद रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।

वृष राशि – वृष राशि के जातक शुक्र देव को प्रसन्न करने के लिए शरीर पर रोजाना सफेद पाउडर लगाएं।

मिथुन राशि – इस राशि वालों को कोशिश करनी चाहिए कि लगभग हर शुक्रवार को सफेद कपड़े का दान करें।

कर्क राशि – कर्क राशि वालों को हर शुक्रवार सफेद रंग के आसन पर बैठकर शुक्र स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

सिंह राशि – सिंह राशि के जातकों को शुक्र ग्रह मजबूत करने के लिए शुक्रवार को दिन ढलने से पहले सफेद रंग का भोजन दान करना चाहिए।

कन्या राशि – कन्या राशि वाले अपनी माता के साथ मधुर संबंध स्थापित करें। उन्हें चांदी का कोई गहना उपहार में दें।

तुला राशि – आपकी राशि वालों को शुक्रवार को खीर दान करनी चाहिए। कोशिश करें कि खीर गरीबों में ही दान करें।

वृश्चिक राशि – इस राशि के जातकों को चंद्रमा की रोशनी में बैठकर अपने शरीर पर दूध लगाना चाहिए। साथ ही हाथ में या गले में सफेद रंग का धागा भी पहनें।

धनु राशि – धनु राशि वालों को सफेद रंग के वस्त्र अधिक-से-अधिक पहनने चाहिए। साथ ही कोशिश करें कि हर शुक्रवार आठ साल से छोटी कन्याओं को सफेद रंग का वस्त्र या भोजन दान करें।

मकर राशि – आपकी राशि के जातकों को हर शुक्रवार शुक्र स्तोत्र का पाठ करने के साथ ही चंद्रमा की रोशनी में बैठना चाहिए।

कुंभ राशि – कुंभ राशि के जातक किसी गरीब या जरूरतमंद को सफेद रंग का भोजन खिलाएं।

मीन राशि – मीन राशि वाले जातक आठ साल से छोटी कन्याओं को सफेद वस्त्रों का दान करें और रोजाना शरीर पर सफेद पाउडर लगाएं।