Shanivaar Ke Upay : ज्योतिष शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि शनिवार की शाम कुछ विशेष उपाय करके शनि दोष से बचा जा सकता है। शनिवार को किए हुए उपाय भगवान शनिदेव को समर्पित होते हैं। इन उपायों की सहायता से शनिदेव की कृपा प्राप्त करने की कोशिश की जाती है। कहते हैं कि सभी राशि के जातकों को शनि के दुष्प्रभाव से बचने के लिए उपाय करने चाहिए।
मेष राशि – मेष राशि के जातकों को शनिवार को शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाना चाहिए। संभव हो तो साथ में काले तिल भी जरूर चढ़ाएं।
वृष राशि – आपकी राशि के जातकों को शनि देव की स्तुति का पाठ करना चाहिए। शनिवार की शाम शनि देव की स्तुति का पाठ और असरदार हो जाता है।
मिथुन राशि – मिथुन राशि वालों को शनि देव की आराधना करनी चाहिए। शनिदेव को अपना गुरु मानकर उनसे नियमित रूप से प्रार्थना करें।
कर्क राशि – इस राशि के जातकों को शनिवार की शाम ढाई किलो काले उड़द की दाल खरीद कर मंदिर में दान करनी चाहिए।
सिंह राशि – कुष्ठ रोगियों को काले रंग का शर्बत, काला कपड़ा और लोहे की कोई वस्तु दान करें। साथ ही शनिदेव के मंत्रों का भी जाप करें।
कन्या राशि – आपकी राशि वालों को शनिदेव को काले वस्त्र धारण करवाने चाहिए। संभव हो तो काला मुकुट भी धारण करवाएं।
तुला राशि – तुला राशि के जातकों को शनि देव के मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके अलावा सरसों के तेल से अपनी छवि दान जरूर करें।
वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के जातक पक्षियों की सेवा करें। उनके लिए सात प्रकार के अनाज और पानी की व्यवस्था करने की कोशिश करें।
धनु राशि – धनु राशि वालों को शनिदेव की आराधना कर भगवान कृष्ण से यह प्रार्थना करनी चाहिए कि वह शनि दोष से आपकी रक्षा करें।
मकर राशि – मकर राशि के लोगों को काले तिल, लोहे की कील, सरसों का तेल, उड़द की दाल और कोई काला पेय पदार्थ शनिदेव को अर्पित करना चाहिए।
कुंभ राशि – हर शनिवार की शाम शनिदेव का ध्यान लगाएं। संभव हो तो शनिदेव के मंत्रों पर अधिक से अधिक जाप करें।
मीन राशि – प्रत्येक शनिवार को शनिदेव के मंदिर में जाकर वहां की सफाई करें। साथ ही शनि देव से प्रार्थना करें कि वह आपके कष्ट हर लें।