Sawan Somwar, pradosh vrat, Health Horoscope Today: आज का दिन बेहद खास है। क्योंकि आज सावन का दूसरा सोमवार भी है और भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत भी है। आज शिव भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने और अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए व्रत इत्यादि करते हैं। यहां आप जानेंगे कि किन राशि वालों पर भगवान शिव की कृपा बनेगी जिससे आपका जीवन स्वस्थ रहेगा। किन्हें लंबी बीमारी से राहत मिलने की उम्मीद है। किनकों स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यहां जानें अपना स्वास्थ्य राशिफल…
मेष राशिफल (Aries Horoscope): सिरदर्द से सावधान रहें। स्वस्थ रहने के लिए योग और श्वास सम्बन्धी व्यायाम करें। इससे आपको शांति महसूस होगी।
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope): आज आपको सिर दर्द और बुखार से संबंधित समस्या हो सकती है। जीवनशैली में बदलाव कर सकते हैं। किसी स्वास्थ्य शिविर में शामिल होने के आसार हैं।
मिथुन राशिफल(Gemini Horoscope): आज आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। सिरदर्द और जोड़ों का दर्द आपको परेशान कर सकता है। जरूरी है कि आप सुबह टहलने जायें। जिससे शरीर स्वस्थ रहे।
कर्क राशिफल(Cancer Horoscope): आज ज्यादा तनाव ना लें। क्योंकि इससे आपको सिर दर्द हो सकता है। किसी लंबी बीमारी से राहत मिलने की उम्मीद है। वाहन सावधानी से चलाएं।
सिंह राशिफल(Leo Horoscope): आज शरीर में थकावट ज्यादा रहेगी। इसे दूर करने के लिए आराम के साथ-साथ योग और साधना भी जरूर करें। खुली हवा में जाएं। इससे मन की बेचैनी दूर होगी।
कन्या राशिफल(Virgo Horoscope): प्रेमी का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा समय उनके साथ बिताएं। भगवान शिव की अराधना करें। माता की सेहत भी कुछ बिगड़ सकती है।
तुला राशिफल(Libra Horoscope): आपके शरीर में आज ऊर्जा की मात्रा अच्छी रहेगी। श्वास संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी। पूजा-पाठ में मन ज्याद लगने के कारण शांत रहेंगे।
वृश्चिक राशिफल(Scorpio Horoscope): बुजुर्ग लोगों की सेहत में सुधार आयेगा। अस्पताल में भर्ती लोगों का आज घर आना हो सकता है। डॉक्टर की सलाह से ही हर काम करें। बदलते मौसम में गर्भवती महिलाएं अपनी सेहत को लेकर अलर्ट रहें।
धनु राशिफल(Sagittarius Horoscope): बुजुर्ग लोगों के लिए यात्रा पर जाना आज अच्छा नहीं रहेगा। क्योंकि अचानक से तबीयत खराब हो सकती है। शरीर में ऊर्जा बनी रहे इसके लिए योग और प्राणायाम करें।
मकर राशिफल(Capricorn Horoscope): मकर राशि वालों को किसी लंबी और पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। तनाव कम होंगे। आपके व्यवहार में परिवर्तन आयेगा। अच्छी जीवनशैली पर ध्यान देंगे।
कुंभ राशिफल(Aquarius Horoscope): कुंभ राशि वाले अपने खान-पान में बदलाव कर सकते हैं। पेट संबंधी रोग कुछ परेशान करेंगे। हल्का खाना खाने की सलाह दी जाती है।
मीन राशिफल(Pisces Horoscope): इस राशि के लोग आज अपनी त्वचा को लेकर चिंतित होंगे। स्किन पर हुए मुहासे और दाने के उपचार के लिए काम करेंगे। फलों को अपनी डाइट में शामिल करें।