sawan somvar vrat 2019: सावन के महीने में हर व्यक्ति अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए शिव जी की पूजा-अर्चना करता है। इस साल 17 जुलाई बुधवार से सावन का महीना शुरू हो चुका है।
कुछ लोग इस समय व्रत रखते हैं, कुछ कांवड़ यात्रा निकलते हैं तो कुछ घर पर ही शिव जी का जलाभिषेक करके उनकी पूजा करते हैं। परन्तु क्या आप जानते हैं कि अपनी राशि के अनुसार सावन के सोमवार में कुछ विशेष उपाय करके भगवान शिव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं…
1. मेष राशि- मेष राशि के जातकों को सोमवार के दिन शिवलिंग पर सफेद फूल चढ़ाने चाहिए। इसके अलावा आपको इस मंत्र का 11 बार जाप भी करना चाहिए –
ऊं अघोरेभ्यो अथ घोरेभ्यो, घोर घोर तरेभ्यः
सर्वेभ्यो सर्व शर्वेभ्यो, नमस्ते अस्तु रूद्ररूपेभ्य।
2. वृष राशि– वृष राशि वालों को शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाना चाहिए, ऐसा करने से आपकी सारी समस्याएं भी दूर हो जाएंगी साथ ही आपका शादीशुदा जीवन भी खुशियों से भर जायेगा। आपको इस मंत्र का पूरे सावन में जाप करना चाहिए, खासकर सावन सोमवार व्रत को रखकर इसका जाप करें..
‘ऊँ शं शंकराय भवोद्भवाय शं ऊँ नमः’।।
3. मिथुन राशि- मिथुन राशि के व्यक्तियों को भोलेनाथ पर तांबे का पत्ता अर्पित करना चाहिए। इसके साथ-साथ आपको ‘ऊँ नम: शिवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।
4. कर्क राशि- कर्क राशि वाले यदि शिवलिंग पर चावल अर्पित करते हैं तो आपको आपके करियर में विशेष सफलता प्राप्त होगी। इसके साथ ही आपको ‘ऊँ शं शिवाय शं ऊँ नमः’।। मंत्र का जाप करना चाहिए।
5. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए भगवान शिव के सामने घी का दिया जलाकर पूजा करने सबसे उत्तम रहेगा। इसके साथ आपको इस मंत्र का 21 बार जाप करना चाहिए –
‘नमामिशमीशान निर्वाण रूपं
विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद स्वरूपं’।।
6. कन्या राशि- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करने पर कन्या राशि वालों के मन को शांति मिलेगी। इसके साथ आपको इस मंत्र का 31 बार जाप करना चाहिए –
‘ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥‘
7. तुला राशि- तुला राशि के जातकों द्वारा शिवलिंग पर शहद अर्पण करने से उनके दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आ सकती है। आपको ‘ऊँ शं भवोद्भवाय शं ऊँ नमः’।। मंत्र का 51 बार जाप करना चाहिए।
8. वृश्चिक राशि- अगर आप किसी से प्यार करते हैं और उन्हें अपना बनाना चाहते हैं तो आप एक लोटे में जल भरें और उसमें एक बूंद शहद मिलां दें और उस जल से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। इसके अलावा आपको इस मंत्र का 11 बार जाप करना चाहिए –
‘निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं।
चिदाकाशमाकाश वासं भजेऽहं’।।
9. धनु राशि- धनु राशि वालों को शंकर भगवान को चंदन अर्पित करना चाहिए। इसके साथ आपको इस मंत्र का भी जाप करना चाहिए –
‘ऊँ ऐं ह्रीं क्लीं आं शं शंकराय मम सकल जन्मांतरार्जित पाप विध्वंसनाय श्रीमते
आयुःप्रदाय, धनदाय, पुत्रदारादि सौख्य प्रदाय महेश्वराय ते नमः कष्टं घोर भयं
वारय वारय पूर्णायुः वितर वितर मध्ये मा खण्डितं कुरु कुरु सर्वान् कामान् पूरय
पूरय शं आं क्लीं ह्रीं ऐं ऊँ’
सम संख्याम सावित्रीम् जपेत्-
ॐ तत्पुरुषाय च विद्महे महादेवाय च धीमहि तन्नो रुद्र प्रचोदयात ।।
10. मकर राशि- शिवलिंग पर शमी पत्र चढ़ाने से नौकरी संबंधी समस्या हल हो सकती है। इसके अलावा आपको इस मंत्र का 111 बार जाप करना चाहिए –
‘ऊँ शं विश्वरूपाय अनादि अनामय शं ऊँ’।।
11. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को भोलेनाथ को गोले की मिठाई का भोग लगाना चाहिए। इसके साथ ही आपको इस मंत्र का 21 बार जाप करना चाहिए –
‘ऊँ क्लीं क्लीं क्लीं वृषभारूढ़ाय वामांगे गौरी कृताय क्लीं क्लीं क्लीं ऊँ नमः शिवाय’।।
12. मीन राशि- शिवलिंग पर बेलपत्र और धतूरा चढ़ाना मीन राशि वालों के लिए उत्तम साबित होगा। इसके अलावा इस मंत्र का भी जाप करना उचित होगा –
‘ऊँ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ’।।

