Love Horoscope Today: मेष राशिफल (Aries Horoscope): मेष राशि वालों की लव लाइफ के लिए दिन खास रहने वाला है। प्यार का इजहार करने के लिए दिन अच्छा है। जीवन साथी का भी आज भरपूर साथ मिलेगा। माता-पिता के साथ संबंध और भी ज्यादा मजबूत होंगे। समाज में मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। नए दोस्त बनने के आसार हैं।
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope): दिन रोमांटिक है। रिश्तों में आ रही कड़वाहट दूर होगी। प्रेमी से कोई खास गिफ्ट भी मिल सकता है। सगे संबंधियों का किसी काम में सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशिफल(Gemini Horoscope): दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। जीवन साथी के साथ किसी धार्मिक स्थल के दर्शन के लिये जा सकते हैं। संतान सुख की प्राप्ति की उम्मीद है।
कर्क राशिफल(Cancer Horoscope): पारिवारिक माहौल सुखमय रहेगा। सिंगल जातकों को आज उनका प्यार मिल सकता है। प्रेम संबंध शादी में बदल सकते हैं। परिवार वालों का साथ मिलता दिखाई दे रहा है।
सिंह राशिफल(Leo Horoscope): मित्रों के कारण लव रिलेशन खराब हो सकता है। प्रमी से संबंध टूटने के आसार हैं। रिश्तों में खटास ना आए इसके लिए विश्वास को कम न होने दें।
कन्या राशिफल(Virgo Horoscope): आज आप थोड़ा दुखी रह सकते हैं। ऐसा आपके अपने पार्टनर के साथ बिगड़े हुए संबंधों के कारण होगा। शादीशुदा जातकों के बीच परिवार के किसी सदस्य के कारण झगड़ा हो सकता है।
तुला राशिफल(Libra Horoscope): हर किसी के साथ फ्लर्ट करने का आपका स्वभाव आपके प्रेम संबंधों में दूरी ले आयेगा। परिवार में कलह का माहौल रहने वाला है। इससे बचने के लिए आपको अपनी भावनाओं पर कंट्रौल करना होगा।
वृश्चिक राशिफल(Scorpio Horoscope): किसी एक गलतफहमी का शिकार होकर अपना रिश्ता खराब न होने दें। दोस्तों की राय लेना आपके लिए बेहतर होगा।
धनु राशिफल(Sagittarius Horoscope): नए लव रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतें। धोखा मिलने के आसार हैं। घर वालों से झगड़ा हो सकता है। गुस्से पर काबू रखना होगा।
मकर राशिफल(Capricorn Horoscope): मकर राशि वाले अपने लव पार्टनर को खुश करने के लिए कुछ खास कर सकते हैं। किसी रोमांटिक डेट का आयोजन आज किया जा सकता है।
कुंभ राशिफल(Aquarius Horoscope): कुंभ वालों को अपने पार्टनर से कोई खास गिफ्ट मिल सकता है। संतान सुख की प्राप्ति के भी आसार हैं। प्यार में धोखा खा चुके जातकों को आज अपना हमसफर मिल सकता है।
मीन राशिफल(Pisces Horoscope): पार्टनर की सेहत का खास ध्यान रखना होगा। काम में व्यस्त रहने के कारण आप उन्हें समय नहीं दे पाएंगे। जिस वजह से आपके संबंध बिगड़ सकते हैं।