Horoscope Today 23 February 2019: मेष राशिफल: पुराने दोस्तों को दावत पर बुला कर आप गुजरे दिनों के जादुई एहसास को फिर महसूस कर सकते हैं। आपको अपने बयान को लेकर सचेत रहने की जरुरत है, किसी को उससे नुकसान होने की संभावना है। धीरे धीरे आपके पास धन का प्रवाह बढने के कारण आर्थिक मजबूती आने के संकेत हैं। खान पान को लेकर सतर्क रहेंगे।
वृषभ राशिफल: किसी के साथ संबंध खराब करने का प्रयास न करें, अनजाने में बड़ा नुकसान उठा सकते हैं। आप अपनी गलती को इमानदारी से स्वीकार कर लें, अन्यथा बात बढने की संभावना हो सकती है। शैक्षणिक मोर्चे पर सुधार की संभावना है। परिवार में संबंधियों के आगमन होने से मस्ती भरा माहौल रहेगा। जिन्हें प्यार की तलाश थी, उन्हें सही पार्टनर मिल जाने की संभावना है।
मिथुन राशिफल: पेशेवर और व्यक्तिगत दोनों ही मोर्चे पर बदलाव की आवश्यकता है। जगह में परिवर्त करने से न सिर्फ आपको बहुत खुशी मिलने वाली है बल्कि इससे आप तरोताजा भी महसूस करेंगे। किसी नए उद्दयम से आमदनी आनी शुरु हो सकती है। शैक्षणिक मोर्चे पर सबकुछ सुचारु ढंग से चलता रहेगा। स्वास्थ संतोषजनक बना रहेगा।
कर्क राशिफल: किसी की टिप्पणी से ज्यादा आहत होने की जरुरत नहीं है, हो सकता है उसमें कुछ सच्चाई छिपी हो। आपकी दक्षता के क्षेत्र में कोई अच्छा मौका मिलने की संभावना है। शैक्षणिक मोर्चे पर किसी बङी प्रतियोगिता को पार किए जाने के संकेत हैं। फिट रहने के लिए सतत प्रयत्नशील बने रहेंगे। आप जल्द ही कहीं छुट्टियां मनाने जा सकते हैं।
सिंह राशिफल: आपकी कलात्मकता चरम पर रहने की संभावना है, अपने जुनून को साबित कर सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर आपको किसी का साथ मिलता रहेगा। सुविधाजनक आवास की तलाश में लगे लोगों को सफलता मिलने की संभावना है। किसी चीज के आकर्षण में पङ कर अपना पैसा गंवा सकते हैं। शादीयोग्य लोगों की बात बनने की संभावना है।
कन्या राशिफल: जो आपके साथ अच्छा व्यवहार रखता है, उसके साथ आप भी वैसा ही करने का प्रयास करें, आप अपने आवेगी स्वभाव के कारण सबकुछ बिगाड़ सकते हैं। किसी को लेकर ज्यादा उम्मीद पालना सही नहीं होगा, उससे कोई मदद मिलने की संभावना नहीं है। बढते हुए खर्च को लेकर सजग रहने की जरुरत है। पेशेवर मोर्चे पर कोई नया मौका मिलने की संभावना है, मौके का लाभ लेने के लिए तैयार रहें।
[bc_video video_id=”6005149055001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला राशिफल: आप किसी की देखरेख में भरपुर आनंद का अनुभव कर सकते हैं, कुछ नए जगह देखने का मौका भी मिलेगा। संकिर्णता छोड़कर किसी चीज को बड़े परिदृश्य में देखे जाने की संभावना है। जो आपके भरोसे बैठा है उसका मार्गदर्शन कर सकते हैं। कोई नया उद्दयम शुरु किए जाने के संकेत हैं। आज परिवार के साथ मौज मस्ती में समय बीता सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल: बिना किसी का अपमान किए आप अपने विचार पर कायम रह सकते हैं। यदि आप चाहते हैं कि कोई आपके काम में दिलचस्पी ले तो, आपको उस तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए। पेशेवर मोर्चे पर उच्च पदस्थ लोगों का साथ मिलने की संभावना है। शैक्षणिक मोर्चे पर शानदार प्रदर्शन के संकेत हैं। आज किसी करीबी इंसान के साथ रोमांचक दिन बिता सकते हैं।
धनु राशिफल: किसी नए उद्दयम की स्थापना किए जाने की संभावना है। किसी अपने को बदनाम करने से पहले दूसरों की सलाह भी सुन सकते हैं। किसी प्रभावी व्यक्ति से लाभ लेने के लिए सही ढंग से बात रखना अहम साबित होगा, इसलिए मजबूती से अपनी बात रख सकते हैं। घर में रिश्तेदारों का मिलन कार्यक्रम संभव है। रोमांटिक मोर्चे पर सुकून भरे पल बिता सकते हैं।
मकर राशिफल: पेशेवर मोर्चे पर नियत समय में काम संपन्न करने के लिए अपनी गति पर बनाए रख सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर किसी परियोजना में व्यस्त रहने की संभावना है। जिस चीज को पाने की आपकी अदम्य चाहत थी उसे हासिल कर सकते हैं। उपहार में कोई बड़ी चीज मिल सकता है। फिटनेस को लेकर सतर्क हो जाने का समय आ गया है, व्यायाम करना शुरु कर सकते हैं।
कुंभ राशिफल: आपकी तरफ से किया गया छोटा सा प्रयास आपको किसी सौदे के अंजाम तक पहुंचा सकता है। आज आप जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है, बेझिझक आगे बढ सकते हैं। बेहतर निवेश योजना को लेकर दुविधा में रहेंगे, किसी जानकार से संपर्क करना सही रहेगा। एक प्रॉपर्टी खरीदने के लिए कोई आपको दबाव दे सकता है।
मीन राशिफल: भले ही आपने किसी से बङी जीत हासिल की है, लेकिन अपने प्रतिद्वंदि को कम समझना नासमझी होगी। पेशेवर मोर्चे पर किसी परियोजना में त्रृटि हो सकती है, लेकिन आप उसका प्रबंध करने में सक्षम रहेगें। उच्च शिक्षा हासिल करने में लगे लोगों को बहुत मेहनत से गुजरना पड़ सकता है। आमदनी बढाने के लिए सफल सफल प्रयास किए जाने की संभावना है।


