धार्मिक दृष्टि से चांदी को अत्यंत पवित्र धातु माना जाता है। ज्योतिष अनुसार चांदी का चंद्रमा और शुक्र ग्रह से संबंध होता है। कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों के लिए चांदी उत्तम धातु मानी गई है। लेकिन मेष, सिंह और धनु राशि के जातकों को चांदी का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। चांदी का प्रयोग करना अच्छा माना जाता है। शुद्ध चांदी के इस्तेमाल करने से मन मजबूत होने के साथ ही दिमाग भी तेज होता है। इसके प्रयोग से चंद्र और शुक्र दोनों ही ग्रहों को मजबूत किया जा सकता है। यहां आप जानेंगे चांदी से बनी कुछ वस्तुओं के बारे में जिनका प्रयोग करना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है…

– चांदी की एक ठोस गोली पर्स में रखना शुभ माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा का आप पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। साथ ही आपसी प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहती है।

–  घर में चांदी का गिलास रखना चाहिए और इसी से पानी भी पीना चाहिए। धार्मिक दृष्टि से चांदी के गिलास से पानी पीने से और इसे घर में रखने से राहु और केतु का प्रकोप नहीं होता। वैज्ञानिक दृष्टि से भी चांदी के गिलास में पानी पीना स्वास्थ्य के लिए उत्तम माना जाता है। क्योंकि चांदी के बर्तन बैक्टीरिया फ्री होते हैं।

– वास्तु शास्त्र के अनुसार चांदी का हाथी रखना व्यापार के लिए अच्छा होता है। इससे व्यापार में हानि होने की संभावना कम हो जाती है।

– चांदी की अंगूठी, चैन या कड़ा पहनने से विवाह में आ रही विलंबता दूर हो जाती है। साथ ही चांदी की माला धारण करने से वाणी शुद्ध हो जाती है और हमारे हार्मोंस संतुलित होने लगते हैं।

– अगर किसी की नौकरी में समस्या उत्पन्न हो रही है तो ऐसे लोगों के लिए चांदी का चौकोर टुकड़ा जेब में रखना लाभकारी साबित हो सकता है।

[bc_video video_id=”5989241109001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

– चांदी का छल्ला हाथ की सबसे छोटी उंगली में धारण करना उत्तम माना जाता है। इससे चंद्र ग्रह मजबूत होता है और मन का संतुलन बना रहता है।

– शुद्ध चांदी का कड़ा हाथों में धारण करने से वात पित्त और कफ नियंत्रित होते हैं जिससे शरीर स्वस्थ बना रहता है।