हिंदू धर्म में वास्तुशास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तुशास्त्र में इस बात का विस्तार से वर्णन किया गया है कि किस प्रकार से हमारे घर में रखी वस्तुओं का हमारे जीवन में शुभ या अशुभ प्रभाव पड़ता है। हिंदू धर्म को मानने वाले तमाम लोग वास्तुशास्त्र के हिसाब से ही चीजों की खरीददारी करना पसंद करते हैं। ऐसी मान्यता है कि अगर हम अपने पास सही रंग की वस्तु सही जगह पर रखें तो इसका काफी शुभ प्रभाव पड़ता है। इन्हीं मान्यताओं में से एक यह भी है कि सही रुमाल रखने से भी जीवन में काफी-कुछ मंगल रहता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस राशि के लोगों को कौन से रंग की रुमाल का प्रयोग करना चहिए, जिससे उसके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।
मेष- इस राशि के जातकों को लाल या महरून रंग की रुमाल का इस्तेमाल करना चाहिए।
वृषभ- वृषभ राशि के लोगों के लिए सफेद या सिल्वर रंग की रुमाल को शुभ माना जाता है।
मिथुन- इस राशि के जातक हरे या काले रंग की रुमाल का प्रयोग करें।
कर्क- कर्क वालों के लिए सफेद या क्रीम कलर की रुमाल का इस्तेमाल सही रहता है।
सिंह- सिंह राशि के लोगों के लिए लाल या चाकलेटी रंग की रुमाल को शुभ बताया गया है।
कन्या- इस राशि के जातकों को हरे या काले रंग की रुमाल को प्रयोग में लाना चाहिए।
[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]
तुला- इस राशि को लोगों के लिए सफेद या सिल्वर कलर की रुमाल शुभ है।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातक लाल या चाकलेटी रंग की रुमाल का इस्तेमाल करें।
धनु- धनु राशि के लोगों के लिए पीला या फिर सफेद रंग की रुमाल शुभ मानी जाती है।
मकर- इस राशि के जातक काले या भरे रंग की रुमाल का प्रयोग करें।
कुंभ- कुंभ वालों के लिए काले या नीले रंग की रुमाल को शुभ बताया गया है।
मीन- मीन राशि के जातकों को पीले या सफेद रंग की रुमाल का इस्तेमाल करना चाहिए।
[jwplayer s3dzvSii-gkfBj45V]