Horoscope Today (आज का राशिफल): मेष का दैनिक राशिफल: आज आपका मन काम में लगेगा। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। दोस्तों के साथ समय आनंदमय बीतेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। मेष का लव राशिफल: आज महिला मित्रों से धोखा मिल सकता है। अपोजिट जेंडर वाला व्यक्ति आपके करीब आ सकता है। आज आपके एक्स्ट्रा अफेयर हो सकते हैं। खर्चा बढ़ सकता है।मेष का वित्त राशिफल: आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपकी इनकम में इजाफा होगा। जो लोग अपना काम कर रहे हैं उनको अच्छा लाभ मिलेगा। मेष का स्वास्थ्य राशिफल: आज संतानपक्ष की चिंता रहेगी। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद हो सकते हैं। अपने गुस्से पर काबू रखें।

वृषभ का दैनिक राशिफल: आज आपके कार्य में बाधा आ सकती है। घर परिवार में किसी सदस्य को नौकरी मिल सकती है। आज घर पर नए मेहमान आ सकते हैं।

वृषभ का लव राशिफल: आज आपके लव लाइफ में मनमुटाव के प्रसंग बन सकते हैं। आज आपको पार्टनर की बातों को इग्नोर करना पड़ेगा। पार्टनर के साथ बहस ना करें।

वृषभ का वित्त राशिफल: आज जो लोग नया घर खरीदने की सोच रहे हैं वे आज घर की तलाश कर सकते हैं। आपको आज मनचाहा मकान मिल सकता है।

वृषभ का स्वास्थ्य राशिफल: आपकी सेहत ठीक रहेगी। मन का भय दूर होगा। आप व्यायाम करने की आदत बना लें। इससे सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन का दैनिक राशिफल: आज आपको नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आप अपना काम समय से पूरा कर पाएंगे। नौकरी में लाभ की खबर मिलेगी।

मिथुन का लव राशिफल: आज आप प्रेमी से सोच-समझकर मजाक करें। आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। अपनी वाणी पर संयम बनाकर रखें।

मिथुन का वित्त राशिफल: आज आपकी इनकम कम और खर्चे ज्यादा होंगे। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपनी इनकम के हिसाब खर्च करें। संतुलन बनाए रखें।

मिथुन का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको कोल्ड की समस्या हो सकती है। आप अपने आप को इससे बचाएं। साथ ही दवा भी लें।

कर्क का दैनिक राशिफल: आज आप घर की साज-सजावट करेंगे। घर पर नए मेहमान आएंगे। आपके घर में खुशी का माहौल बन सकता है। आपकी मान-सम्मान मिलेगा।

कर्क का लव राशिफल: जो लोग आप पार्टनर को प्रपोज करने की सोच रहे हैं वे आज प्रपोज कर सकते हैं। समय आपके अनुकूल है। दांपत्यजीवन में सुख रहेगा।

कर्क का वित्त राशिफल: आज आपको आकस्मिक धन लाभ मिल सकता है। इस धन को आप फिजूलखर्च ना करें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

कर्क का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको परिजनों की सेहत की चिंता रहेगी। परिवार के किसी सदस्य को गले में परेशानी हो सकती है।

सिंह का दैनिक राशिफल: आज आप अकेलापन महसूस करेंगे। आप परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। कार्यभार अधिक रहेगा। सेहत का ख्याल रखें।

सिंह का लव राशिफल: आज आपको महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। क्योंकि आपको उनकी ओर से विश्वासघात मिल सकता है। लव लाइफ में परेशानी होगी।

सिंह का वित्त राशिफल: आज जो लोग प्रॉपर्टी संबंधी कार्य करता है, उन्हें आज नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज कोई भी कदम उठा रहे हैं तो बड़े सोच-समझकर ही उठाएं।

सिंह का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपकी सेहत खराब हो सकती है। ज्यादा काम होने की वजह से आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है। आज आप आराम करें।

कन्या का दैनिक राशिफल: आज दोस्तों से मुलाकात होगी। आप अपने गुस्से पर काबू रखें वरना आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हितशत्रुओं से सावधान रहें।

कन्या का लव राशिफल: आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर से आपको अच्छा उपहार मिलेगा। आप पार्टनर से अपने दिल की बात कह सकते हैं, क्योंकि पार्टनर का मन ठीक है।

कन्या का वित्त राशिफल: आज आप कारोबार को बढ़ाने पर सोच-विचार कर सकते हैं। आपके साथी जो इस कारोबार में हैं वे आगे पहुंच गए हैं, अब आपका समय आ गया है।

कन्या का स्वास्थ्य राशिफल: आपका काम पर ध्यान होने से सेहत पर ध्यान नहीं रहेगा। इससे आपकी सेहत थोड़ी परेशानी हो सकती है। थकान रहेगी, आराम करें।

 

[bc_video video_id=”5968979995001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तुला का दैनिक राशिफल: आज आपका सार्वजनिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। लोगों का सहयोग मिलेगा। आज घर में सुख-शांति रहेगी। दांपत्यजीवन में खुशियां रहेगी।

तुला का लव राशिफल: आज पार्टनर आपकी बात से प्रभावित होगा। पार्टनर आपसे किसी चीज की डिमांड कर सकता है। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। लव लाइफ अच्छी है।

तुला का वित्त राशिफल: जो लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा हो सकता है। आज आपको लाभ मिल सकता है। आकस्मिक प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा।

तुला का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपके खुद का अकेला महसूस करेंगे। आपका मन परेशान रहेगा। किसी चीज को लेकर मन में चिंता रहेगी। सेहत का ख्याल रखें।

वृश्चिक का दैनिक राशिफल: घर-परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। आपके सोचे हुए काम समय के साथ पूरे होंगे। शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक का लव राशिफल: आज आप लव लाइफ से जुड़ा फैसला सोच-समझकर लें। क्योंकि आज का यह फैसला आपकी लाइफ बदल सकता है। खर्च अधिक होगा।

वृश्चिक का वित्त राशिफल: आप आपका खर्च अधिक रहेगा। नौकरी वालों को आकस्मिक धन लाभ मिलेगा। आज आप नए अनुबंध साइन कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

वृश्चिक का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको पार्टनर की सेहत का ख्याल रखना पड़ेगा। क्योंकि पार्टनर को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी है। ऐसे समय में उनका साथ ना छोडे़ं।

धनु का दैनिक राशिफल: आज आपकी यात्रा लाभकारी नहीं होगा। कार्य में असफलता मिल सकता है। दोस्तों से विश्वासघात मिलने के योग हैं। किसी विवाद में ना पड़े।

धनु का लव राशिफल: आज आपकी कार्यक्षेत्र में ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिनके विचार आपसे बहुत मिलते हैं। आज इस व्यक्ति से आपके अच्छे संबंध बन सकते हैं।

धनु का वित्त राशिफल: आज आपको पैतृक सम्पत्ति से लाभ मिल सकता है। आज आपके बैंक संबंधी कार्य पूरे होंगे। धन की पूर्ति होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे।

धनु का स्वास्थ्य राशिफल: आपको अपने खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको बाहर के खाने से बचना चाहिए। इससे आपकी सेहत खराब हो सकती है।

मकर का दैनिक राशिफल: आज आपका मन परेशान हो सकता है। घर में परिजनों के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। सार्वजनिक रूप से आपको अपयश मिल सकता है।

मकर का लव राशिफल: आज आपके और पार्टनर के बीच रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। आप अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी से कड़े शब्द ना कहें।

मकर का वित्त राशिफल: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको कारोबार में निवेश कर सकते हैं। लेकिन आपकी सूझबूझ से ही आपको लाभ मिल सकता है।

मकर का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। आप कसरत करते रहिए। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। माता की सेहत ठीक रहेगी।

कुंभ का दैनिक राशिफल: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको दोस्तों से लाभ मिलेगा। संतानपक्ष का सहयोग आपको मिलेगा। भाई बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

कुंभ का लव राशिफल: प्रेमी से महंगा तोहफा मिल सकता है। आपके प्रेमी के साथ संबंध के मधुर रहेंगे। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। पार्टनर के दिल में आपके लिए इज्जत बढ़ेगी।

कुंभ का वित्त राशिफल: आज आपको वाहन सुख मिल सकता है। कागजी कार्यवाई करते समय सावधानी बरते। आज आप कारोबार में विस्तार कर सकते हैं, समय आपके अनुकूल है।

कुंभ का स्वास्थ्य राशिफल: जिन लोगों की स्किन ऑयली है उन्हें आप खान-पान में तैलीय चीजों का सेवन कम कर देना चाहिए। साथ ही ज्यादा पानी पीयें और ताजा भोजन करें।

मीन का दैनिक राशिफल: आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना पड़ेगा। आज आपका किसी के साथ झगड़ा हो सकता है। नकारात्मक विचार मन में हावी रहेंगे। धैर्य रखें।

मीन का लव राशिफल: आज आप पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं। आज के दिन शुरू हुई रिलेशनशिप लंबे समय तक चल सकती है। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी।

मीन का वित्त राशिफल: शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपको लाभ मिलेगा। आप अपने काम का विस्तार कर सकते हैं। इनकम में इजाफा होगा।

मीन का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको बीपी संबंधी परेशानी हो सकती है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। आज आप परिवार के साथ वक्त बिताएं।