Horoscope Today (आज का राशिफल): मेष का दैनिक राशिफल: आज आपको दफ्तर में अधिक काम करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले से दूरी बनाएं। लेन-देन में सावधानी बरतें। मेष का लव राशिफल: आज लव लाइफ में मधुरता रहेगी। आज सिंगल लोगों को पार्टनर मिल सकता है। आज आपकी लव लाइफ में रोमांस रहेगा। मेष का वित्त राशिफल: सरकारी नौकरी करने वालों को आज काम अधिक करना पड़ेगा। आपकी इनकम में भी इजाफा होगा। तरक्की हो सकती है। मेष का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको थकान हो सकती है। इसलिए आज ऑफिस के बाद थोड़ा आराम करें और घूमने जाएं।

वृषभ का दैनिक राशिफल: आज घर में सुख-शांति रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। घर में मेहमान आ सकते हैं। धार्मिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। विवाद से दूर रहें।

वृषभ का लव राशिफल: आज जो लोग प्रेमी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं वह प्रपोज कर सकते हैं। आपका प्रपोजल स्वीकार किया जा सकता है।

Horoscope in Tamil | Horoscope in Bengali | Horoscope in English

वृषभ का वित्त राशिफल: आज आप आर्थिक योजना पर काम कर सकते हैं। आकस्मिक आपका निवेशक धोखा दे सकता है। आज स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।

वृषभ का स्वास्थ्य राशिफल: आपकी सेहत तो ठीक रहेगी। लेकिन आपकी माता को पैरों में दर्द की शिकायत रहेगी।

मिथुन का दैनिक राशिफल: आज का दिन आपके लिए सुकूनभरा रहेगा। आपको व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा। उच्च अधिकारी आपके काम से प्रस्न्न होंगे।

मिथुन का लव राशिफल: आज आप अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखें। पार्टनर के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश ना करें। पार्टनर से लाभ मिलेगा।

मिथुन का वित्त राशिफल: आज जो लोग कारोबार का विस्तार करने की सोच रहे हैं वे कर सकते हैं, समय आपके अनुकूल है। मेहनत का फल मिलेगा।

मिथुन का स्वास्थ्य राशिफल: सेहत की चिंता रहेगी। आपके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। आप ज्यादा चिंता ना करेँ।

कर्क का दैनिक राशिफल: आज दफ्तर में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में बाधा आ सकती है। नए लोगों से मुलाकात होगी। आकस्मिक धन हानि के योग हैं।

कर्क का लव राशिफल: आज पार्टनर के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। इसलिए पार्टनर के साथ किसी विषय में बहस करने से बचें, इससे संबंध ठीक रहेंगे।

कर्क का वित्त राशिफल: आज आपके कारोबार में बाधा आ सकती है। किसी दोस्त की मदद से आपको लाभ मिल सकता है। कारोबार में निवेश से बचें।

कर्क का स्वास्थ्य राशिफल: सेहत का ख्याल रखना पड़ेगा। कोल्ड की परेशानी हो सकती है। गर्म कपड़े पहनना शुरू कर सकते हैं।

सिंह का दैनिक राशिफल: आज आप अपने गुस्से पर काबू रखें। परिजनों के साथ कलह की स्थिति बन सकती है। सरकार विरोधी गतिविधियों से दूर रहें।

सिंह का लव राशिफल: आज पार्टनर के साथ संबंध बेहतर होंगे। पार्टनर के साथ बाहर घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। सिंगल लोग सोच-समझकर प्रेमी प्रपोज करें।

सिंह का वित्त राशिफल: आप शेयर बाजार में निवेश करने की सोच रहे हैं तो निवेश कर सकते हैं। आपको लाभ मिल सकता है। जोखिम उठाने से पहले सोच-विचार कर लें।

सिंह का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको शारीरिक थकावट रहेगी। थकान और आलस्य के कारण आपका मन काम में नहीं लगेगा।

कन्या का दैनिक राशिफल: आज आप दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। पार्टनरशिप से आपको लाभ मिलेगा। आज आपकी मुलाकात पुराने दोस्तों से होगी।

कन्या का लव राशिफल: आज आप प्रेमी से शादी करने की बात कर सकते है। यह बात जानकर प्रेमी बहुत खुश होगा। लव लाइफ में रोमांस रहेगा।

कन्या का वित्त राशिफल: आज दफ्तर में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। नए लोगों की मदद से आपको लाभ मिलेगा। संबंध अच्छे होंगे।

कन्या का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। संतान पक्ष के स्वास्थ्य की चिंता ना करें। संतान पक्ष के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

[bc_video video_id=”5967227017001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तुला का दैनिक राशिफल: आज आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आज आपके कार्य सफल होंगे। आपके विचारों में परिवर्तन आ सकता है। यात्रा की संभावना है।

तुला का लव राशिफल: आज आपकी लव लाइफ ठीक रहेगी। जीवनसाथी के साथ प्यार करेंगे। पार्टनर की भावनाओं को ठेस ना पहुंचाएं।

तुला का वित्त राशिफल: करियर में सफलता मिलने के योग हैं। जो लोग अपना नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं उनको सफलता मिल सकती है।

तुला का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपको चोट लग सकती है। खाने-पीने पर नियंत्रण बरतें।

वृश्चिक का दैनिक राशिफल: पारिवारिक जीवन में सुखमय रहेगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। उपहार और धन की प्राप्ति होगी। इनकम के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

वृश्चिक का लव राशिफल: आज पार्टनर की बात पर विश्वास करें। आज पार्टनर से विश्वासघात ना करें। आज किसी बात को लेकर पार्टनर से बहस ना करें।

वृश्चिक का वित्त राशिफल: आज अधिकारियों से संबंध अच्छे रहेंगे। अटके काम पूरे हो सकते हैं। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। नए लोगों से मुलाकात होगी।

वृश्चिक का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको पुराने रोग से राहत मिलेगी। पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पिता का सहयोग करें।

धनु का दैनिक राशिफल: परिवार में शांति बनी रहेगी। किसी के साथ वाद-विवाद ना करें। स्नेहीजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु का लव राशिफल: आज लव लाइफ अच्छी रहेगी। रिश्तों में मधुरता होगी। नए संबंध बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेमी का ख्याल रखें।

धनु का वित्त राशिफल: आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कारोबार के लिए दिन अच्छा है। मेहनत का लाभ मिलेगा। संपत्ति में इजाफा होगा।

धनु का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको स्किन प्रॉब्लम हो सकती है। आप तला-भुना खाने से परहेज करें। अधिक धूप में भी ना घूमें।

मकर का दैनिक राशिफल: परिवार में कलह की स्थिति बन सकती है। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी। कोर्ट- कचहरी के मामले में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

मकर का लव राशिफल: लव लाइफ के लिए आज का दिन अच्छा होगा। आज आपकी लव लाइफ में कोई नया पार्टनर आ सकता है। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। पार्टनर के सुख मिलेगा।

मकर का वित्त राशिफल: आज आपको आर्थिक मामले में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी को धन उधार देने से बचें। नौकरी मिल सकती है। पूंजी की बचत करें।

मकर का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज बाहर के खाने का परहेज करें। योग या फिर व्यायाम से आप स्वस्थ्य रह सकते हैं।

कुंभ का दैनिक राशिफल: आज आपको गुस्से पर काबू रखना पड़ेगा। आज अपनी वाणी पर संयम रखें। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाएं। रचनात्मक कार्य करेंगे।

कुंभ का लव राशिफल: लव लाइफ में तालमेल बनाने की कोशिश करेंगे। जो लोग प्रेमी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं वह अभी रूकें। समय आपके लिए अनुकूल नहीं है।

कुंभ का वित्त राशिफल: आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। नौकरी वालों को लाभ मिलेगा। आपको नौकरी में तरक्की मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है।

कुंभ का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। सेहत नाजुक रहेगी। पेट दर्द जैसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खान-पान पर विशेष ध्यान दें।

मीन का दैनिक राशिफल: आज आप नया काम शुरू कर सकते हैं। समय आपके अनुकूल है। परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। विदेश से अच्छी खबर मिल सकती है।

मीन का लव राशिफल: पार्टनर के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। अपने गुस्से पर काबू रखें। सिंगल लोगों को शादी का प्रपोजल मिल सकता है। नए लोगों से मुलाकात होगी।

मीन का वित्त राशिफल: आज दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आलस्य से आपको नुकसान हो सकता है। माता की मदद से आपको लाभ मिलेगा।

मीन का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको अपने विचारों पर कंट्रोल करने की जरुरत है। काम अधिक होने से थकान महसूस करेंगे।