January 2020 Horoscope: कहा जाता है कि किसी भी चीज की शुरुआत अच्छी हो जाए तो अंत भी अच्छा ही होता है। इसलिए हर किसी की ये चाह होती है कि नये साल की शुरुआत शानदार रहे। साल 2020 का पहला महीना कैसा रहेगा? क्या करियर में मिलेगी उन्नति? कैसी रहेगी लव लाइफ? ये तमाम तरह के सवाल आपके जहन में आ रहे होंगे। तो आपके इन्हीं सवालों का जवाब देगा जनवरी 2020 का मासिक राशिफल। जिसकी सहायता से आप अपने आने वाले समय के बारे में जान पायेंगे। 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में आ जायेंगे तो 24 जनवरी को शनि अपनी राशि बदलेंगे। देखिए ग्रहों की चाल का आपके ऊपर क्या असर पड़ेगा…

जनवरी 2020 राशिफल (Rashifal January 2020): 

मेष: आपके लिए साल 2020 का पहला महीना सामान्य रहने वाला है। काम में आप ज्यादा व्यस्त रहेंगे। शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। महीने के मध्य से अंत तक का समय काफी सकारात्मक रहने वाला है। इस दौरान आपके प्रयास रंग लायेंगे।

वृष: करियर में पेरशानियां झेलनी पड़ सकती है। नौकरी में बदलाव के आसार हैं। हेल्थ का खास ध्यान रखना होगा। वाहन सावधानी से चलाएं। पिछले समय में किये गये कार्यों को लेकर विचार करेंगे। लव लाइफ में किसी के आने से खुशियां आयेंगी।

मिथुन: नये साल का पहला महीना आपके लिए परेशानी भरा रह सकता है। शरीर में आलस्य रहने के कारण आपके कई काम बनते बनते बिगड़ सकते हैं। खासकर व्यापारियों के लिए माह कष्टकारी साबित होगा। लव लाइफ में किसी तीसरे के कारण अड़चन आ सकती है।

कर्क: आपके लिए जनवरी माह की शुरुआत अच्छी होगी। कानूनी विवादों का निपटारा कर सकेंगे। शत्रु परास्त होंगे। लेकिन प्रेमी से बात करते हुए अपनी वाणी पर संयम बरतें। क्रोध में कहे गये अपशब्द से बाद में पछतावा हो सकता है।

सिंह: ये महीना आपके लिए संघर्ष पूर्ण रहने वाला है। कार्यस्थल पर बेवजह के विवादों में पड़ सकते हैं। लेकिन माह के मध्य में धन लाभ की स्थिति बन रही है। माह का अन्त सुखद रहेगा। मानसिक शांति के लिए योग और प्राणायाम करें।

कन्या: जनवरी आपके लिए तनाव पूर्ण रह सकता है। आपको इस दौरान धैर्य रखने की जरूरत पड़ेगी। आर्थिक स्थिति कुछ बिगड़ने के आसार हैं। लेकिन दोस्तों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। अनावश्यक खर्चों से बचें। माह के मध्य में हालात थोड़ें सुधरेंगे।

तुला: आपके लिए साल का पहला महीना काफी शुभ रहने के आसार हैं। हर क्षेत्र में तरक्की मिलेगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। माह के मध्य में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत पड़ेगी। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। विदेश जाने के इच्छुक जातकों का सपना पूरा हो सकता है।

वृश्चिक: साल की शुरुआत में आपको अपने किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। साझेदारी के काम में सतर्क रहें। जनवरी आधा बीत जाने के बाद स्थिति में थोड़ा सुधार आयेगा। आपको अपने रूके हुए कार्यों में सफलता मिलने लगेगी। अचानक से धन वृद्धि के योग बन रहे हैं।

धनु: आपके लिए ये माह संघर्ष से भरा रहेगा। कड़ी मेहनत के बाद ही कोई सफलता हासिल हो पायेगी। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। बेवजह के विवादों में पड़ने से आपका नुकसान हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन के समय व्यवधान आएंगे।

मकर: आपके लिए साल का पहला महीना मिला जुला रहने वाला है। हेल्थ की तरफ ज्यादा ध्यान देना होगा। अचानक से खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। जिसके कारण मानसिक तनाव ज्यादा बढ़ जायेंगे। किसी भी नये काम की शुरुआत सोच समझकर करें। कर्ज लेने से बचें।

[bc_video video_id=”5992789334001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

कुंभ: आपके लिए माह के मध्य तक का समय शानदार रहेगा। लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन शनि के राशि परिवर्तन के साथ आपके कष्ट बढ़ जायेंगे। मन अशांत रहेगा। शत्रुओं में वृद्धि होगी।

मीन: आपके लिए साल की शुरुआत शानदार होगी। आय में वृद्धि के आसार रहेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति भी हो सकती है। पारिवारिक माहौल भी शांति पूर्ण रहेगा।