Purnima Shraadh 2020: हिंदू धर्म में जिस तरह लोग देवी-देवताओं को पूजते हैं, ठीक वैसे ही पितरों की भी पूजा की जाती है। भाद्रपद पूर्णिमा से लेकर आश्विन मास की अमावस्या तक का समय पितरों को ही समर्पित होता है। इन पंद्रह दिनों को पितृपक्ष भी कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज सुबह 9 बजकर 38 मिनट तक ही चतुर्दशी तिथि थी। उसके उपरांत पूर्णिमा तिथि शुरू हो चुकी है जो कि 2 सितंबर सुबह 10 बजकर 51 मिनट तक है। हालांकि, इन तिथियों को लेकर कई लोगों के मन में उलझन की स्थिति रहती है। सूर्योदय के अनुसार पूर्णिमा कल मनाया जा रहा है। गरुड़ पुराण में जिक्र है कि भगवान के समान पितर भी लोगों को आशीर्वाद देते हैं या फिर उनसे कुपित हो उठते हैं। आइए जानते हैं ये दिन बारहों राशियों को कैसे कर रही है प्रभावित –

मेष: सेहत खराब रह सकती है। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें। प्यार के मामले में सफल होते नजर आएंगे। करियर में नये अवसर प्राप्त होने के आसार हैं। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है।

वृष: आर्थिक तंगी से बचने के लिए बनाई गई योजना काम कर सकती है। गृह प्रवेश करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन उत्तम है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें नहीं तो प्यार में राहें भटक सकती हैं। जीवनसाथी किसी बात को लेकर आप पर बिफर सकते हैं।

मिथुन: इस दौरान गर्भवती महिलाएं अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहें। बिजनेस में पार्टनरशिप करने से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। दिन भर व्यवस्तता बनी रहेगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

कर्क: सेहत संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए जीवन शैली में बदलाव लाने के बेहतर समय है। संतान की सेहत को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपकी प्रतिभा को हर ओर से वाहवाही मिलेगी। वैवाहिक जीवन डंवाडोल रह सकता है, जीवनसाथी को समय दें।

सिंह: बच्चों के साथ एक अच्छा समय बिताएंगे जिससे चेहरे पर मुस्कान बिखरेगी। वाणी पर संयम रखें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। यश और शोहरत मिलने का समय है। लोगों की नजर आप पर केंद्रित रहेगी। जीवनसाथी का स्वभाव मायूस करने वाला होगा। ओवरॉल पर्सनैलिटी को निखारने वाला दिन है।

कन्या: तमाम दिक्कतों के बाद भी आपका हार न मानने वाले रवैया सफलता की ओर ले जाएगा। परेशानियों के बीच रिश्तेदारों का सपोर्ट प्राप्त होगा।

तुला: धन आगमन के आसार बनते दिख रहे हैं। घर के वास्तु में बदलाव लाना सकारात्मक फल देगा। धार्मिक आयोजनों का हिस्सा बनना सुकून और शांति प्रदान करेगा।

वृश्चिक: इस समय उम्मीद से भरे रहना जरूरी है, इसलिए आशावादी बनें। दफ्तर में नई चुनौतियां परेशान कर सकती हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात चेहरे पर मुस्कान का कारण बन सकती हैं।

धनु: सेहत के मामले में समय अच्छा नहीं है। किसी भी प्रकार के इंवेस्टमेंट में हामी भरने से पहले सोच-विचार अपेक्षित है। प्यार में सफलता मिलेगी।

मकर: आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में भी लोग आपको गंभीरता से लेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होते नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ: जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। रिश्तेदारों के साथ समय बिताने के उपयुक्त समय है। आलस की अधिकता हो सकती है।

मीन: सेहत सुधारने का टाइम आ चुका है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। अपने व्यक्तित्व पर काम करें।