2 सितंबर, बुधवार से पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2020) की शुरुआत हो रही है। यह 17 सितंबर, बृहस्पतिवार को समाप्त होगा। पितृ पक्ष को पितरों की कृपा से परिपूर्ण माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार पितृपक्ष में अपने पितरों के निमित्त जो अपनी शक्ति सामर्थ्य के अनुरूप शास्त्र विधि से श्रद्धापूर्वक श्राद्ध करता है, उसके सकल मनोरथ सिद्ध होते हैं और घर-परिवार, व्यवसाय तथा आजीविका में हमेशा उन्नति होती है। आइए जानते हैं ये पंद्रह दिन कैसे करेंगे सभी राशियों को प्रभावित –
मेष राशि: कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। धन में वृद्धि होगी। अपने और अपने परिवार का ध्यान रखें। सेहत बिगड़ने के आसार हैं। परिवार में चिंता का माहौल रहेगा।
वृष राशि: घर में मांगलिक कार्य होंगे। वाहन के योग बन रहे हैं। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी पुराने दोस्त से मिलना होगा।
मिथुन राशि: पितरों के आशीर्वाद से घर में धन आगमन के योग बनेंगे। नौकरी-व्यवसाय में सफलता हासिल होगी। शिक्षा में उतार-चढ़ाव की संभावना है। परीक्षा से संबंधित शुभ सूचना मिल सकती है।
कर्क राशि: मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं। घर में चिंता का माहौल बना रहेगा। घर में नया वाहन आ सकता है।
सिंह राशि: संपत्ति में इंवेस्ट करेंगे। घर में कोई मेहमान आ सकता है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। परीक्षा में सफलता मिलेगी। नए कार्यों की शुरुआत करेंगे।
कन्या राशि: आपकी राशि के जातकों को पितृ देवों की विशेष कृपा प्राप्त होगी। आय के स्रोत बनेंगे। धन वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। माता की सेहत का ध्यान रखें।
तुला राशि: तुला राशि के जातकों को नौकरी-पेशे में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। घर में सुख-समृद्धि आएगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि: फिजूल खर्च बढ़ेगा। पिता की सेहत खराब होने के आसार हैं। इस दौरान शिक्षा में कामयाबी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में उतार-चढाव आएंगे।
धनु राशि: घर में मांगलिक कार्य होंगें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन आएंगे। परिवार के प्रति चिंता बढ़ेगी। सेहत का ध्यान रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रुओं से दूर रहें।
मकर राशि: मकर राशि के जातकों को पितृपक्ष के दौरान कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। वाहन के योग बनेंगे। संपत्ति में निवेश करेंगे।
कुंभ राशि: पितृ पक्ष का यह समय आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। इस दौरान आपके लंबे समय से अटके कार्य पूर्ण होंगे। प्रयास करें कि वाणी पर नियंत्रण रखें।
मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए पितृ पक्ष का यह समय बहुत अच्छा है। खुशखबरी मिलेगी। समस्याओं का हल निकलेगा। आर्थिक लाभ होने के आसार हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।