Panchang Horoscope Today, 31 March 2019: आज रविवार, 31 मार्च है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और योग सिद्ध है। आज पाप-मोचिनी एकादशी भी है। इस दिन व्रत रखने का खास महत्व माना गया है। यह एकादशी होलिका दहन और चैत्र नवरात्रि के बीच में आती है। माना जाता है इसे करने से अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिल जाती है। इसलिए इसे पाप-मोचिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस व्रत के पारण का समय अगले दिन यानी 01 अप्रैल को 13 बजकर 40 मिनट से 16 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। पारण से मतलब व्रत को समाप्त करने से है।
आज सूर्य मीन राशि और चंद्र मकर राशि में रहेगा। पंचांग के अनुसार आज का शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 2 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक रहने वाला है। साथ ही दूसरा शुभ मुहूर्त शाम 07 बजकर 2 मिनट से शुरू होकर रात 08 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। भारत में कई लोग पंचाग पढ़कर ही कोई शुभ कार्य करते हैं। पंचांग एक हिन्दू कैलेंडर होता है जिसे भारतीय वैदिक ज्योतिष में दर्शाया गया है। पंचांग का रोजाना पढ़ना शुभ माना जाता है। पंचांग में मुख्य रूप से पांच चीजें होती हैं- तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण। पंचांग मुख्य तौर पर सूर्य और चंद्रमा की गति को दर्शाता है। हिन्दू धर्म में पंचांग के अनुसार ही शुभ कार्य किए जाते हैं। हिन्दू धर्म में तीन धाराएं हैं, पहली चंद्र आधारित, दूसरी नक्षत्र आधारित और तीसरी सूर्य आधारित कैलेंडर पद्धति। अब जानते हैं आज के शुभ और अशुभ समय के बारे में। जिसे जानकर आप अपने किसी भी कार्य को करने का उचित समय जान पाएंगे। जानिए 31 मार्च 2019 का पंचांग।
सूर्योदय- 06:18 बजे, सूर्यास्त- 18:35 बजे , चंद्रोदय- 04:03 (01 अप्रैल), चन्द्रास्त- 14:21 बजे, शक सम्वत- 1940 विलम्बी, विक्रम सम्वत- 2075 विरोधकृत्, गुजराती सम्वत- 2075, अमांत महीना- फाल्गुन, पूर्णिमांत महीना- चैत्र, वार- रविवार, पक्ष- कृष्ण पक्ष, तिथि- एकादशी- 06:04 (01 अप्रैल) तक, नक्षत्र- श्रवण – 18:48 तक, योग- सिद्ध- 19:17 तक, प्रथम करण- बव- 16:44 तक, द्वितीय करण- बालव – 06:04 (01 अप्रैल) बजे, सूर्य राशि- मीन, चन्द्र राशि- मकर।
[bc_video video_id=”6001577259001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
31 March 2019 का शुभ समय- अभिजितमुहूर्त – 12:02 – 12:51 तक, अमृत काल – 07:02 – 08:50 तक।
31 March 2019 का अशुभ समय – दुर्मुहूर्त- 16:57 – 17:46 तक, राहुकाल- 17:03 – 18:35, वर्ज्य- 23:19-01:07 (01 अप्रैल) तक, यमगण्ड- 12:26 – 13:59 तक, गुलिक काल- 15:31 – 17:03 बजे तक।

