Panchang Horoscope Today, 29 March 2019: आज शुक्रवार, 29 मार्च है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है और योग परिघ है। आज सूर्य मीन राशि और चंद्र धनु राशि में रहेगा। आज का शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 2 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक रहने वाला है। साथ ही दूसरा शुभ मुहूर्त शाम 7 बजकर 24 मिनट से शुरू होकर रात 9 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। बाकी मुहूर्त के लिए आज का पंचांग जानते हैं। भारत में कई लोग पंचाग पढ़कर ही कोई शुभ कार्य करते हैं। पंचांग एक हिन्दू कैलेंडर होता है जिसे भारतीय वैदिक ज्योतिष में दर्शाया गया है। पंचांग का रोजाना पढ़ना शुभ माना जाता है। पंचांग में मुख्य रूप से पांच चीजें होती हैं- तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण। पंचांग मुख्य तौर पर सूर्य और चंद्रमा की गति को दर्शाता है। हिन्दू धर्म में पंचांग के अनुसार ही शुभ कार्य किए जाते हैं। हिन्दू धर्म में तीन धाराएं हैं, पहली चंद्र आधारित, दूसरी नक्षत्र आधारित और तीसरी सूर्य आधारित कैलेंडर पद्धति। अब जानते हैं आज के शुभ और अशुभ समय के बारे में। जिसे जानकर आप अपने किसी भी कार्य को करने का उचित समय जान सकेंगे। जानिए 29 मार्च 2019 का पंचांग।

सूर्योदय : 06:20 बजे, सूर्यास्त- 18:34 बजे , चंद्रोदय- 02:41 (30 मार्च) तक, चन्द्रास्त- 12:36 बजे, शक सम्वत- 1940 विलम्बी, विक्रम सम्वत- 2075 विरोधकृत्, गुजराती सम्वत- 2075, अमांत महीना- फाल्गुन, पूर्णिमांत महीना- चैत्र, वार- शुक्रवार, पक्ष- कृष्ण पक्ष, तिथि- नवमी- 00:48 (30 मार्च) तक, नक्षत्र- पूर्वाषाढा – 12:42 तक, योग- परिघ- 17:19 तक, प्रथम करण- तैतिल- 11:38 तक, द्वितीय करण- गर – 00:48 (30 मार्च) तक, सूर्य राशि- मीन, चन्द्र राशि- धनु – 19:24 तक।

[bc_video video_id=”5972141003001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

29 March 2019 का शुभ समय- अभिजितमुहूर्त – 12:02 – 12:51 तक, अमृत काल – 07:24 – 09:10 तक।

29 March 2019 का अशुभ समय – दुर्मुहूर्त– 08:47 – 09:36 तक, दुर्मुहूर्त- 12:51 – 13:40 तक, राहुकाल- 10:55 – 12:27, वर्ज्य- 21:41-23:29 तक, यमगण्ड- 15:30 – 17:02 तक, गुलिक काल- 07:52 – 09:23 बजे तक।