Panchang Horoscope Today, 28 February 2019: आज गुरुवार, 28 फरवरी है। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। पंचांग हिन्दू कैलेंडर होता है जिसे भारतीय वैदिक ज्योतिष में दर्शाया गया है। पंचांग का रोजाना पढ़ना शुभ माना जाता है। पंचांग में मुख्य रूप से पांच चीजें होती हैं- तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण। पंचांग मुख्य तौर पर सूर्य और चंद्रमा की गति को दर्शाता है। आज सूर्य कुंभ राशि में रहेगा और चंद्रमा तुला राशि में रहेगा। हिन्दू धर्म में पंचांग के अनुसार ही शुभ कार्य किए जाते हैं। हिन्दू धर्म में तीन धाराएं हैं, पहली चंद्र आधारित, दूसरी नक्षत्र आधारित और तीसरी सूर्य आधारित कैलेंडर पद्धति। जानिए गुरुवार, 28 फरवरी 2019 का पंचांग।
सूर्योदय : 06:52 बजे, सूर्यास्त- 18:16 बजे संध्या, चंद्रोदय- 26:10 बजे सुबह, 1 मार्च चन्द्रास्त- 1:02 सुबह, शक सम्वत- 1940 विलम्बी, विक्रम सम्वत- 2075, विरोधकृत, गुजराती सम्वत- 2075 साधारण, अमांत महीना- माघ, पूर्णिमांत महीना- फाल्गुन, वार- गुरुवार, पक्ष- कृष्ण पक्ष, तिथि- दशमी – पूरी रात, नक्षत्र- मूल – 03:07 01 तक, योग- वज्र – 10:15 तक, करण- वणिज – 07:36 बजे शाम तक, द्वितीय करण- विष्टि – पूरी रात तक, सूर्य राशि- कुंभ, चन्द्र राशि- धनु, राहु काल- 1:59-03:25 बजे शाम तक, गुलिक काल- 09:43 – 11:08 बजे सुबह तक, यमगण्ड- 06:52 – 08:17 बजे सुबह तक, अभिजितमुहूर्त: 12:11-12:57 बजे दोपहर तक।
[bc_video video_id=”6007127348001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
28 फरवरी 2019 का अशुभ समय- दुर्मुहूर्त 10:40 सुबह से 11:25 तक, दुर्मुहूर्त- 03:14 बजे शाम से 03:59 बजे शाम तक, अमृत काल- 08:05 बजे रात से 09:51बजे रात तक, वर्ज्य- 09:33-11:19 बजे सुबह तक।


