Panchang Horoscope Today, 25 March 2019: आज सोमवार, 25 मार्च है। आज रंग पंचमी का त्योहार है। यह त्योहार होली के पांचवे दिन मनाया जाता है। होली की तरह ही इस त्योहार को भी बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाने के साथ-साथ हवा में भी रंग उड़ाते हैं। ऐसा माना जाता है कि हवा में रंग उड़ाने से देवता आकर्षित होते हैं। और देवताओं का आशीर्वाद भक्तों को मिलता है।

अब जानते हैं आज के शुभ और अशुभ समय के बारे में। जिसे जानकर आप अपने किसी भी कार्य को करने का उचित समय जान सकेंगे। भारत में कई लोग पंचाग पढ़कर ही कोई शुभ कार्य करते हैं। पंचांग एक हिन्दू कैलेंडर होता है जिसे भारतीय वैदिक ज्योतिष में दर्शाया गया है। पंचांग का रोजाना पढ़ना शुभ माना जाता है। पंचांग में मुख्य रूप से पांच चीजें होती हैं- तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण। पंचांग मुख्य तौर पर सूर्य और चंद्रमा की गति को दर्शाता है। हिन्दू धर्म में पंचांग के अनुसार ही शुभ कार्य किए जाते हैं। हिन्दू धर्म में तीन धाराएं हैं, पहली चंद्र आधारित, दूसरी नक्षत्र आधारित और तीसरी सूर्य आधारित कैलेंडर पद्धति। जानिए 25 मार्च 2019 का पंचांग।

सूर्योदय : 06:24 बजे, सूर्यास्त- 18:32 बजे , चंद्रोदय- 23:11, चन्द्रास्त- 09:27 बजे, शक सम्वत- 1940 विलम्बी, विक्रम सम्वत- 2075 विरोधकृत्, गुजराती सम्वत- 2075, अमांत महीना- फाल्गुन, पूर्णिमांत महीना- चैत्र, वार- सोमवार, पक्ष- कृष्ण पक्ष, तिथि- पंचमी – 20:00 तक, नक्षत्र- विशाखा – 07:04 तक, योग- वज्र – 18:15 तक, प्रथम करण- कौलव – 08:19 तक, द्वितीय करण- तैतिल – 20:00 तक, सूर्य राशि- मीन, चन्द्र राशि- वृश्चिक।

[bc_video video_id=”6001577259001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

25 March 2019 का शुभ समय- अभिजितमुहूर्त – 12:04 – 12:52 तक, अमृत काल – 20:47 – 22:24 तक।

25 March 2019 का अशुभ समय – दुर्मुहूर्त- 12:52 – 13:41 तक, दुर्मुहूर्त- 15:18 – 16:06 तक, राहुकाल- 07:55 – 09:26, वर्ज्य- 11:06-12:43 तक, यमगण्ड- 10:57 – 12:28 तक, गुलिक काल- 13:59 – 15:30 बजे तक।