Panchang Horoscope Today, 24 February 2019: आज रविवार, 24 फरवरी है। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। पंचांग हिन्दू कैलेंडर होता है जिसे भारतीय वैदिक ज्योतिष में दर्शाया गया है। पंचांग का रोजाना पढ़ना शुभ माना जाता है। पंचांग में मुख्य रूप से पांच चीजें होती हैं- तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण। पंचांग मुख्य तौर पर सूर्य और चंद्रमा की गति को दर्शाता है। आज सूर्य कुंभ राशि में रहेगा और चंद्रमा तुला राशि में रहेगा। हिन्दू धर्म में पंचांग के अनुसार ही शुभ कार्य किए जाते हैं। हिन्दू धर्म में तीन धाराएं हैं, पहली चंद्र आधारित, दूसरी नक्षत्र आधारित और तीसरी सूर्य आधारित कैलेंडर पद्धति। जानिए 24 फरवरी 2019 का पंचांग।

सूर्योदय- 06:56 बजे, सूर्यास्त- 06:13 बजे संध्या, चंद्रोदय- 11:25 रात, चन्द्रास्त- 10:13 सुबह, शक सम्वत-1940 विलम्बी, विक्रम सम्वत- 2075, गुजराती सम्वत- 2075 साधारण, अमांत महीना- माघ, पूर्णिमांत महीना- फाल्गुन, वार- रविवार, पक्ष- कृष्ण पक्ष, तिथि- षष्ठी- 05:04 बजे सुबह तक, नक्षत्र- स्वाती- 10:03 रात तक, योग- वृद्धि 01:53 बजे रात, करण- गर – 05:32 बजे शाम तक, द्वितीय करण- वणिज- 05:04 बजे सुबह फरवरी 25 तक, सूर्य राशि- कुम्भ, चन्द्र राशि- तुला, राहु काल- 04:49 बजे शाम से 06:13 बजे शाम तक, गुलिक काल- 03:24 बजे शाम से 04:49 बजे शाम, यमगण्ड- 12:35 बजे दोपहर से 01:59 बजे तक, अभिजित मुहूर्त- 12:12 बजे दोपहर से 12:57 बजे तक

[bc_video video_id=”6005149055001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

24 फरवरी 2019 का अशुभ समय – दुर्मुहूर्त 04:43 शाम से 05:28 बजे शाम तक, अमृत काल- 01:32 दोपहर से शाम 03:05 बजे तक, वर्ज्य- 03:40 बजे सुबह से 05:17 25 फरवरी तक।

कर्क राशिफल: आज आपके सितारे पक्ष हैं। कार्य आसानी से पूरे होते हुए दिखाई दे रहे हैं। कठिन समय दूर होगा।