Panchang Horoscope Today, 22 March 2019: आज शुक्रवार, 22 मार्च है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है और योग ध्रुव है। भारत में कई लोग पंचाग पढ़कर ही कोई शुभ कार्य करते हैं। पंचांग एक हिन्दू कैलेंडर होता है जिसे भारतीय वैदिक ज्योतिष में दर्शाया गया है। पंचांग का रोजाना पढ़ना शुभ माना जाता है। पंचांग में मुख्य रूप से पांच चीजें होती हैं- तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण। पंचांग मुख्य तौर पर सूर्य और चंद्रमा की गति को दर्शाता है। हिन्दू धर्म में पंचांग के अनुसार ही शुभ कार्य किए जाते हैं। हिन्दू धर्म में तीन धाराएं हैं, पहली चंद्र आधारित, दूसरी नक्षत्र आधारित और तीसरी सूर्य आधारित कैलेंडर पद्धति। अब जानते हैं आज के शुभ और अशुभ समय के बारे में। जिसे जानकर आप अपने किसी भी कार्य को करने का उचित समय जान सकेंगे। जानिए 22 मार्च 2019 का पंचांग।

सूर्योदय : 06:28 बजे, सूर्यास्त- 18:30 बजे , चंद्रोदय- 20:04, चन्द्रास्त- 07:25 बजे, शक सम्वत- 1940 विलम्बी, विक्रम सम्वत- 2075 विरोधकृत्, गुजराती सम्वत- 2075, अमांत महीना- फाल्गुन, पूर्णिमांत महीना- चैत्र, वार- शुक्रवार, पक्ष- कृष्ण पक्ष, तिथि- द्वितीया – 00:55 (23 मार्च) तक, नक्षत्र- हस्त – 11:07 तक, योग- ध्रुव – 01:42 (23 मार्च) तक, प्रथम करण- तैतिल- 14:20 तक, द्वितीय करण- गर – 00:55 तक, सूर्य राशि- मीन, चन्द्र राशि- कन्या – 22:02 तक।

[bc_video video_id=”5983589409001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

22 March 2019 का शुभ समय- अभिजितमुहूर्त – 12:05 – 12:53 तक, अमृत काल – 03:14 (23 मार्च) – 04:42 (23 मार्च) तक।

22 March 2019 का अशुभ समय – दुर्मुहूर्त- 08:52 – 09:41 तक, दुर्मुहूर्त- 12:53 – 13:41 तक, राहुकाल- 10:59 – 12:29, वर्ज्य- 18:26-19:54 (21 मार्च) तक, यमगण्ड- 15:30 – 17:00 तक, गुलिक काल- 07:58 – 09:28 बजे तक।