Panchang Horoscope Today, 21 March 2019: आज बृहस्पतिवार, 21 मार्च है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है और योग गण्ड है। आज हिंदुओं का पावन त्योहार होली भी है। जिसे देश ही नहीं विदेश में भी बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग आपस के गिले-शिकवे भुलाकर होली के रंग में रंग जाते हैं। होली के दिन घरों में कई तरह के स्वादिष्ट पकवान भी बनाए जाते हैं। अब जानते हैं आज के शुभ और अशुभ समय के बारे में। जिसे जानकर आप अपने किसी भी कार्य को करने का उचित समय जान सकेंगे। भारत में कई लोग पंचाग पढ़कर ही कोई शुभ कार्य करते हैं। पंचांग एक हिन्दू कैलेंडर होता है जिसे भारतीय वैदिक ज्योतिष में दर्शाया गया है। पंचांग का रोजाना पढ़ना शुभ माना जाता है। पंचांग में मुख्य रूप से पांच चीजें होती हैं- तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण। जानिए 21 मार्च 2019 का पंचांग।

सूर्योदय : 06:29 बजे, सूर्यास्त- 18:30 बजे , चंद्रोदय- 18:49, चन्द्रास्त- 06:45 बजे, शक सम्वत- 1940 विलम्बी, विक्रम सम्वत- 2075 विरोधकृत्, गुजराती सम्वत- 2075, अमांत महीना- फाल्गुन, पूर्णिमांत महीना- फाल्गुन, वार- बृहस्पतिवार, पक्ष- शुक्ल पक्ष, तिथि- पूर्णिमा- 07:12 तक, क्षय तिथि- प्रतिपदा – 03:52 (22 मार्च) बजे तक, नक्षत्र- उत्तराफाल्गुनी – 13:34 तक, योग- गण्ड – 09:08 तक, क्षय योग – वृद्धि – 05:15 (22 मार्च) तक, प्रथम करण- बव – 07:12 तक, द्वितीय करण- बालव – 17:30 तक, क्षय करण – कौलव – 03:52 (22 मार्च) तक, सूर्य राशि- मीन, चन्द्र राशि- कन्या।

[bc_video video_id=”5972141003001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

21 March 2019 का शुभ समय- अभिजितमुहूर्त – 12:05 – 12:53 तक, अमृत काल – 07:11 – 08:36 तक, अमृत काल – 05:44 – 07:10 (22 मार्च) तक।

21 March 2019 का अशुभ समय – दुर्मुहूर्त- 10:29 – 11:17 तक, दुर्मुहूर्त- 15:17 – 16:05 तक, राहुकाल- 13:59 – 15:29, वर्ज्य- 21:07-22:33 (21 मार्च) तक, यमगण्ड- 06:29 – 07:49 तक, गुलिक काल- 09:29 – 10:49 बजे तक।