Panchang Horoscope Today, 20 March 2019: आज बुधवार, 20 मार्च है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और योग शूल है। आज हिंदूओं का पावन त्योहार छोटी होली भी है। आज के दिन होलिका दहन किया जाता है। रंगो के त्योहार होली से ठीक एक दिन पहले छोटी होली मनाई जाती है। इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई के विजय के रूप में मनाया जाता है। होलिका दहन के दिन सुबह घर में पूजा की जाती है और शाम के वक्त शुभ मुहूर्त देखकर होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन का शुभ मुर्हूत रात 8 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट (21 मार्च) तक रहेगा।

हिंदू पंचांग के अनुसार आज के अन्य शुभ-अशुभ मुर्हूत के बारे में जानते हैं-

सूर्योदय : 06:30 बजे, सूर्यास्त- 18:29 बजे , चंद्रोदय- 17:52, चन्द्रास्त- चन्द्रास्त नहीं, शक सम्वत- 1940 विलम्बी, विक्रम सम्वत- 2075 विरोधकृत्, गुजराती सम्वत- 2075, अमांत महीना- फाल्गुन, पूर्णिमांत महीना- फाल्गुन, वार- बुधवार, पक्ष- शुक्ल पक्ष, तिथि- चतुर्दशी – 10:45 तक, नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी – 16:18 तक, योग- शूल – 13:12 तक, प्रथम करण- वणिज – 10:45 तक, द्वितीय करण- विष्टि – 20:58 तक, सूर्य राशि- मीन, चन्द्र राशि- सिंह – 21:36 तक।

[bc_video video_id=”5853310158001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

20 March 2019 का शुभ समय- अमृत काल – 10:38 – 12:03 तक, अभिजितमुहूर्त – कोई नहीं।

20 March 2019 का अशुभ समय – दुर्मुहूर्त- 12:06 – 12:54 तक, राहुकाल- 12:30 – 13:59, वर्ज्य- 22:41-00:06 (21 मार्च) तक, यमगण्ड- 08:00 – 09:30 तक, गुलिक काल- 11:00 – 12:30 बजे तक।