Panchang Horoscope Today, 19 March 2019: आज मंगलवार, 19 मार्च है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और योग धृति है। आज सूर्य मीन राशि में और चंद्र सिंह राशि में रहेगा। पंचांग हिन्दू कैलेंडर होता है जिसे भारतीय वैदिक ज्योतिष में दर्शाया गया है। पंचांग का रोजाना पढ़ना शुभ माना जाता है। पंचांग में मुख्य रूप से पांच चीजें होती हैं- तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण।
पंचांग मुख्य तौर पर सूर्य और चंद्रमा की गति को दर्शाता है। हिन्दू धर्म में पंचांग के अनुसार ही शुभ कार्य किए जाते हैं। हिन्दू धर्म में तीन धाराएं हैं, पहली चंद्र आधारित, दूसरी नक्षत्र आधारित और तीसरी सूर्य आधारित कैलेंडर पद्धति। जानिए 19 मार्च 2019 का पंचांग।

[bc_video video_id=”6002063625001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

सूर्योदय : 06:39 बजे, सूर्यास्त- 18:28 बजे , चंद्रोदय- 16:44, चन्द्रास्त- 06:03 (20 मार्च) बजे तक, शक सम्वत- 1940 विलम्बी, विक्रम सम्वत- 2075 विरोधकृत्, गुजराती सम्वत- 2075, अमांत महीना- फाल्गुन, पूर्णिमांत महीना- फाल्गुन, वार- मंगलवार, पक्ष- शुक्ल पक्ष, तिथि- त्रयोदशी – 14:18 तक, नक्षत्र- मघा- 19:05 तक, योग- धृति – 17:18 तक, प्रथम करण- तैतिल – 14:18 तक, द्वितीय करण- गर – 00:32 (20 मार्च) तक, सूर्य राशि- मीन, चन्द्र राशि- सिंह, अमृत काल – 16:58 – 18:23 तक, अभिजितमुहूर्त – 12:06 – 12:54 तक।

19 March 2019 का अशुभ समय – दुर्मुहूर्त- 08:55 – 09:43 तक, दुर्मुहूर्त- 23:17 – 24:05 तक, राहुकाल- 15:29 – 16:49, वर्ज्य- 08:26-09:41 तक, वर्ज्य- 02:09-03:34 (20 मार्च) तक, यमगण्ड- 09:31 – 11:00 तक, गुलिक काल- 12:30 – 14:00, बजे तक।