Panchang Horoscope Today, 18 March 2019: भगवान शिव की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए प्रदोष व्रत किया जाता है। सोमवार के दिन आने वाले इस प्रदोष को सोम प्रदोष कहा जाता है, मंगलवार को आने वाले प्रदोष को भौम प्रदोष और शनिवार के दिन आने वाले प्रदोष को शनि प्रदोष कहते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो भक्त इस व्रत को सच्चे मन से रखकर भगवान शिव की अराधना करता है, तब भगवान शिव भी उसकी सारी मनोकामना पूरी कर देते हैं। आज सूर्य मीन राशि में और चंद्र कर्क राशि में रहेंगे।
पंचांग हिन्दू कैलेंडर होता है जिसे भारतीय वैदिक ज्योतिष में दर्शाया गया है। पंचांग का रोजाना पढ़ना शुभ माना जाता है। पंचांग में मुख्य रूप से पांच चीजें होती हैं- तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण। पंचांग मुख्य तौर पर सूर्य और चंद्रमा की गति को दर्शाता है। हिन्दू धर्म में पंचांग के अनुसार ही शुभ कार्य किए जाते हैं। हिन्दू धर्म में तीन धाराएं हैं, पहली चंद्र आधारित, दूसरी नक्षत्र आधारित और तीसरी सूर्य आधारित कैलेंडर पद्धति। जानिए18 मार्च 2019 का पंचांग।
[bc_video video_id=”6002063625001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
सूर्योदय : 06:33 बजे, सूर्यास्त- 18:28 बजे , चंद्रोदय- 15:35, चन्द्रास्त- 05:17 (19 मार्च) बजे तक, शक सम्वत- 1940 विलम्बी, विक्रम सम्वत- 2075 विरोधकृत्, गुजराती सम्वत- 2075, अमांत महीना- फाल्गुन, पूर्णिमांत महीना- फाल्गुन, वार- सोमवार, पक्ष- शुक्ल पक्ष, तिथि- द्वादशी – 17:43 तक, नक्षत्र- अश्लेशा- 21:47 तक, योग- सुकर्मा – 21:19 तक, प्रथम करण– बव – 07:20 तक, द्वितीय करण- बालव – 17:43 तक, सूर्य राशि- मीन, चन्द्र राशि- कर्क, गुलिक काल- 15:29 – 16:58, यमगण्ड- 12:39 – 14:00 तक, अमृत काल – 18:21 – 19:49 तक, अभिजितमुहूर्त – 12:06 – 12:54 तक।
18 March 2019 का अशुभ समय – दुर्मुहूर्त- 16:52 – 17:40 तक, राहुकाल- 16:52 – 18:27, वर्ज्य- 09:33-11:09 तक।