Panchang Horoscope Today, 17 February 2019: आज रविवार, 17 फरवरी है। आज प्रदोष व्रत है। प्रदोष व्रत हर महीने त्रयोदशी तिथि को प्रदोष काल में किया जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा आराधना की जाती है। रात्रि के प्रथम प्रहर को, यानी कि सूर्यास्त के बाद के समय को प्रदोष काल कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार जिस दिन प्रदोष काल होता है उसी दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है। कहा जाता है इस दिन व्रत करने वाले व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस व्रत को करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। पंचांग मुख्य तौर पर सूर्य और चंद्रमा की गति को दर्शाता है। आज सूर्य कुंभ राशि में रहेगा और चंद्रमा मिथुन राशि में रहेगा। जानिए 17 फरवरी 2019 का पंचांग।
तिथि – द्वादशी – 08:10:51 तक, त्रयोदशी – 28:50:48 तक, नक्षत्र – पुनर्वसु – 16:45:39 तक, करण – बालव – 08:10:51 तक, कौलव – 18:33:46 तक, पक्ष – शुक्ल, योग – आयुष्मान – 20:12:04 तक, वार – रविवार, सूर्योदय – 06:58:22, सूर्यास्त – 18:12:33, चंद्रोदय – 15:41:59, चंद्रास्त – 29:48:00

[bc_video video_id=”6002063625001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

17 फरवरी 2019 का अशुभ समय – दुष्टमुहूर्त – 16:42:40 से 17:27:37 तक, कुलिक – 16:42:40 से 17:27:37 तक, कंटक – 10:43:05 से 11:28:02 तक, राहु काल – 16:48:17 से 18:12:33 तक, कालवेला / अर्द्धयाम – 12:12:59 से 12:57:56 तक, यमघण्ट – 13:42:53 से 14:27:49 तक, यमगण्ड – 12:35:27 से 13:59:44 तक
गुलिक काल – 15:24:00 से 16:48:17 तक

आज का शुभ मुहूर्त समय – 12:12:59 से 12:57:56 तक

17 फरवरी 2019 का व्रत और त्यौहार- प्रदोष व्रत