Panchang Horoscope Today, 15 March 2019: आज शुक्रवार, 15 मार्च है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज सूर्य का राशि परिवर्तन हो रहा है। सूर्य का राशि परिवर्तन संक्रांति कहलाता है। 15 मार्च को सूर्य गुरु की राशि मीन में परिवर्तन कर रहे हैं। सूर्य जो कि स्वभाव से क्रूर ग्रह माने जाते हैं। मीन राशि स्वामी गुरु से सूर्य का संबंध मैत्रीपूर्ण होता है। मीन राशि में इस समय शुक्र जहां उच्च होकर गोचर कर रहे हैं तो उनके साथ बुध भी विचरण कर रहे हैं जो कि मीन में नीच के माने जाते हैं। वहीं मीन राशि के स्वामी बृहस्पति इस समय वक्री चल रहे हैं।

पंचांग का रोजाना पढ़ना शुभ माना जाता है। पंचांग में मुख्य रूप से पांच चीजें होती हैं- तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण। पंचांग मुख्य तौर पर सूर्य और चंद्रमा की गति को दर्शाता है। आज सूर्य मीन राशि में रहेगा और चंद्रमा मिथुन राशि में रहेगा। हिन्दू धर्म में पंचांग के अनुसार ही शुभ कार्य किए जाते हैं। हिन्दू धर्म में तीन धाराएं हैं, पहली चंद्र आधारित, दूसरी नक्षत्र आधारित और तीसरी सूर्य आधारित कैलेंडर पद्धति। जानिए 15 मार्च 2019 का पंचांग।

[bc_video video_id=”6013413453001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

सूर्योदय : 06:35 बजे, सूर्यास्त- 18:25 बजे संध्या, चंद्रोदय- 12:23, चन्द्रास्त- 26:37 बजे, शक सम्वत- 1940 विलम्बी, विक्रम सम्वत- 2075, विरोधकृत, गुजराती सम्वत- 2075 साधारण, अमांत महीना- फाल्गुन, पूर्णिमांत महीना- फाल्गुन, वार- शुक्रवार, पक्ष- शुक्ल पक्ष, तिथि- नवमी – 25:44 तक, नक्षत्र- आर्द्रा – 27:45 तक, योग- आयुष्मान् – 10:13 तक, प्रथम करण- विष्टि – बालव – 14:37 तक, द्वितीय करण- कौलव – 25:44 तक, सूर्य राशि- मीन, चन्द्र राशि- मिथुन, राहु काल- 11:02 – 12:30, गुलिक काल- 08:04 – 09:33, यमगण्ड- 15:28 – 16:57, अभिजितमुहूर्त: 12:07 – 12:54 तक।

15 March 2019 का अशुभ समय – दुर्मुहूर्त- 12:54 – 13:41, अमृत काल- 18:09 – 19:41 तक, वर्ज्य- 12:47 – 14:19 तक।