Panchang Horoscope Today, 13 March 2019: आज बुधवार, 13 मार्च है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज कामदा सप्तमी व्रत, कल्याण सप्तमी, रोहिणी व्रत है। कामदा सप्तमी प्रत्येक शुक्ल सप्तमी को किया जाता है। कहा जाता है इस व्रत को करने से सभी तरह के पाप नष्ट हो जाते हैं तथा इंसान को स्वास्थ्य, धन, संतान और पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। ब्रह्मा जी ने विष्णु जी को इस व्रत की महिमा सुनाकर इस व्रत के महत्त्व को बढ़ाया। वहीं रोहिणी व्रत जैन धर्म के लोगों द्वारा किया जाता है। जैन धर्म की महिलाएं इस व्रत को करती है। वे अपने परिवार की खुशहाली और पति की लम्बी उम्र के लिए यह व्रत करती हैं।

पंचांग का रोजाना पढ़ना शुभ माना जाता है। पंचांग में मुख्य रूप से पांच चीजें होती हैं- तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण। पंचांग मुख्य तौर पर सूर्य और चंद्रमा की गति को दर्शाता है। आज सूर्य कुंभ राशि में रहेगा और चंद्रमा वृषभ राशि में रहेगा। हिन्दू धर्म में पंचांग के अनुसार ही शुभ कार्य किए जाते हैं। हिन्दू धर्म में तीन धाराएं हैं, पहली चंद्र आधारित, दूसरी नक्षत्र आधारित और तीसरी सूर्य आधारित कैलेंडर पद्धति। जानिए 12 मार्च 2019 का पंचांग।

तिथि – सप्तमी – 28:24:27 तक, नक्षत्र – रोहिणी – 29:05:20 तक, करण – गर – 16:41:58 तक, वणिज – 28:24:27 तक, पक्ष – शुक्ल, योग – विश्कुम्भ – 13:59:42 तक, वार – बुधवार, सूर्योदय – 06:33:55, सूर्यास्त – 18:28:11, चंद्रोदय – 10:43:00, चंद्रास्त – 24:36:00

[bc_video video_id=”6010579961001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

13 मार्च 2019 का अशुभ समय – दुष्टमुहूर्त – 12:07:15 से 12:54:52 तक, कुलिक – 12:07:15 से 12:54:52 तक, कंटक – 16:52:57 से 17:40:34 तक, राहु काल – 12:31:03 से 14:00:20 तक, कालवेला / अर्द्धयाम – 07:21:33 से 08:09:10 तक, यमघण्ट – 08:56:47 से 09:44:24 तक, यमगण्ड – 08:03:12 से 09:32:29 तक, गुलिक काल – 11:01:46 से 12:31:03 तक
आज का शुभ मुहूर्त समय – अभिजित मुहूर्त- कोई नहीं, अमृत काल- 25:51+ से 27:28+ तक

13 मार्च 2019 का व्रत और त्यौहार- कामदा सप्तमी व्रत, कल्याण सप्तमी, रोहिणी व्रत