Panchang Horoscope Today, 02 April 2019: आज मंगलवार, 02 अप्रैल है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि (08 बजकर 38 मिनट तक) है और योग शुभ है। आज भगवान शिव की उपासना करने वाला प्रदोष व्रत है। इस व्रत का खास महत्व माना गया है। भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए भक्त इस व्रत को रखते हैं। मंगलवार के दिन आने वाले इस प्रदोष को भौम प्रदोष कहा जाता है। इसी के साथ सोमवार को आने वाले प्रदोष को सोम प्रदोष कहते हैं और जो प्रदोष शनिवार के दिन आता है उसे शनि प्रदोष कहा जाता है। आज सूर्य मीन राशि में और चंद्रमा कुंभ राशि में रहने वाला है। आज का शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक रहने वाला है। साथ ही दूसरा शुभ मुहूर्त 16 बजकर 46 मिनट से सुबह 18 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। भारत में कई लोग पंचाग पढ़कर ही कोई शुभ कार्य करते हैं। पंचांग एक हिन्दू कैलेंडर होता है जिसे भारतीय वैदिक ज्योतिष में दर्शाया गया है। पंचांग का रोजाना पढ़ना शुभ माना जाता है। पंचांग में मुख्य रूप से पांच चीजें होती हैं- तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण। पंचांग मुख्य तौर पर सूर्य और चंद्रमा की गति को दर्शाता है। हिन्दू धर्म में पंचांग के अनुसार ही शुभ कार्य किए जाते हैं। हिन्दू धर्म में तीन धाराएं हैं, पहली चंद्र आधारित, दूसरी नक्षत्र आधारित और तीसरी सूर्य आधारित कैलेंडर पद्धति। अब जानते हैं आज के शुभ और अशुभ समय के बारे में। जिसे जानकर आप अपने किसी भी कार्य को करने का उचित समय जान सकेंगे। जानिए 02 अप्रैल 2019 का पंचांग।
सूर्योदय : 06:15 बजे, सूर्यास्त- 18:36 बजे , चंद्रोदय- 05:14 (03 अप्रैल) बजे, चन्द्रास्त- 16:06 बजे, शक सम्वत- 1940 विलम्बी, विक्रम सम्वत- 2075 विरोधकृत्, गुजराती सम्वत- 2075, अमांत महीना- फाल्गुन, पूर्णिमांत महीना- चैत्र, वार- मंगलवार, पक्ष- कृष्ण पक्ष, तिथि- द्वादशी- 08:38 तक, नक्षत्र- शतभिषा – 00:50 (03 अप्रैल) तक, योग- शुभ- 21:12 तक, प्रथम करण- तैतिल- 08:38 तक, द्वितीय करण- गर – 21:50 तक, सूर्य राशि- मीन, चन्द्र राशि- कुम्भ- 08:22 तक।
[bc_video video_id=”6014310747001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
02 April 2019 का शुभ समय- अभिजितमुहूर्त – 12:01 – 12:50 तक, अमृत काल – 16:46 – 18:33 तक।
02 April 2019 का अशुभ समय – दुर्मुहूर्त- 08:43 – 09:33 तक, दुर्मुहूर्त- 23:15 – 24:02 तक, राहुकाल- 15:31 – 17:04, वर्ज्य- 06:00-07:47 (02 अप्रैल) तक, यमगण्ड- 09:21 – 10:53 तक, गुलिक काल- 12:26 – 13:58 बजे तक।