Shani Margi 2020: इस महीने कई ग्रहों ने अपनी राशियां बदली हैं। बुध, गुरु और राहु-केतु के बाद अब शनि अपनी चाल बदलने वाले हैं। 29 सितंबर को शनि मार्गी होने जा रहे हैं यानी अब शनि अपनी सीधी चाल चलना शुरू करेंगे। अब तक शनि वक्री थे, ज्योतिषाचार्य मानते हैं कि शनि का मार्गी अथवा वक्री होना बेहद महत्वपूर्ण है। साथ ही, हर व्यक्ति पर उसकी राशियों के अनुरूप ही इसका असर पड़ता है। आइए जानते हैं कि शनि की सीधी चाल किनके लिए शुभ साबित होगी और किन्हें मिलेंगे विपरीत परिणाम –
मेष राशि: शनि का मार्गी होना मेष राशि वालों के लिए बेहद खास होगा। इस राशि के जातकों के लिए शनि की सीधी चाल भाग्योदय के रास्ते खोल रहे हैं। कामकाज में तेज परिणाम मिलेंगे। आप शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे।
वृष राशि: इस दौरान वृष राशि के जातकों को यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। अटका हुआ धन मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में मधुरता बरकरार रहेगी।
मिथुन राशि: शनि के मार्गी होने से जीवन में आने वाली रुकावटें दूर होंगी। हालांकि, इस राशि के लोगों पर पहले से ही शनि ढैय्या चल रही है। इस कारण लोगों का खर्च और भागदौड़ बढ़ सकती है। परिवारिक मामलों में भी विवाद की स्थिति देखने को मिल सकती है। काम-व्यवसाय में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
कर्क राशि: शनि की सीधी चाल कर्क राशि के जातकों की सेहत में सुधार आएगा। दुश्मनों के प्रभावों से दूर रहेंगे। कामकाज में यात्रा के योग और उनसे लाभ मिलेंगे। समाज में रुतबा बढ़ेगा।
सिंह राशि: सिंह राशि के पंचम भाव में शनि मार्गी हो रहे हैं, इससे लोगों के प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में बेहतरी के योग बन रहे हैं। धन लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे। परिवार के लोगों के बीच आपसी मनमुटाव हो सकता है।
कन्या राशि: इस राशि के लोग किसी रोग या बीमारी के कारण परेशान हो सकते हैं। इस समय लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। शनि की चाल मार्गी होने से कन्या राशि के जीवन में सुख सुविधाओं में इजाफा होगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचें।
तुला राशि: इस समय तुला राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। इस समय खर्चों में वृद्धि के संकेत हैं। कई तरह की घरेलू परेशानियां भी हो सकती हैं। इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन में भी खटास आने की संभावना है।
वृश्चिक राशि: आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो उसमें भी आपको लाभ मिलने की उम्मीद है। इस दौरान आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा।
धनु राशि: धनु राशि के लोगों के लिए उन्नति के योग बन रहे हैं। इस राशि को लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
मकर राशि: शनि इसी राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। मकर राशि शनि की राशि है। धन-लाभ, मान-सम्मान में वृद्धि के संकेत बन रहे हैं।
कुंभ राशि: लंबे समय से अटका हुआ धन मिलने की उम्मीद है। यात्रा का योग बन रहा है जो फायदेमंद साबित होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपको अपने साथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
मीन राशि: शनि मार्गी होना इस राशि के जातकों पर मिला-जुला प्रभाव लाएगा।