Moon Transit: चंद्रमा मीन राशि को छोड़ मेष राशि में आ गया है। इसके राशि परिवर्तन का कई राशि वालों पर शुभ प्रभाव पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी हो सकती है। रुके हुए काम बन सकते हैं। वृष राशि वालों के शत्रुओं का नाश होगा। कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है। मिथुन वालों को मानसिक शांति मिलेगी। तो वहीं तुला राशि वालों के तनाव बढ़ सकते हैं। किसी करीबी से धोखा मिलने के आसार हैं। जानें बाकी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है चंद्र का गोचर…
मेष: आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। काम में आ रही बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होने के आसार हैं। किसी यात्रा पर जाने से लाभ मिलेगा।
वृष: शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। लेकिन स्वास्थ्य थोड़ा परेशान करने वाला है। नौकरी में तरक्की होगी। विदेश जाने का योग है।
मिथुन: मानसिक शांति मिलेगी। किसी काम में सफलता मिलने की उम्मीद है। यात्राएं काफी करनी पड़ेगी। ऑफिस में लोग आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क: आपके लिए चंद्र का गोचर कुछ समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर होगी। लेकिन किसी मित्र का साथ मिलेगा। नया काम फिलहाल शुरु न करें।
सिंह: प्यार में धोखा मिल सकता है। तनाव काफी ज्यादा रहने से सिर में दर्द की समस्या रहेगी। व्यापारियों को कई यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। यात्रा से लाभ मिलने की भी उम्मीद है।
कन्या: इस राशि के जातकों को अपने लव पार्टनर से सुखी समाचार मिलेगा। वाहन सुख की भी प्राप्ति हो सकती है। लेकिन यात्रा करने के लिए समय उचित नहीं है।
तुला: तुला राशि वालों को अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी। विदेश में बैठा मित्र आपको लाभ पहुंचा सकता है। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
वृश्चिक: आपको अपने हर काम को सावधानी से करना होगा। दुश्मन आपके काम बिगाड़ने के कोशिश करेंगे। कार्यस्थल पर मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।
धनु: धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लेकिन किसी काम में धन लगाने से बचें। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को मनचाही नौकरी मिलने की उम्मीद है। भाग्य साथ देगा।
[bc_video video_id=”5992789334001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
मकर: आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। चोट लगने के आसार हैं। वाणी पर संयम बनाना होगा। कार्यस्थल पर किसी से झगड़ा होने से आपका नुकसान हो सकता है।
कुंभ: समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। रुका हुआ पैसा मिलने की उम्मीद है। पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है।
मीन: प्रमी से संबंध खराब हो सकते हैं। गलत संगत से दूर रहें। व्यर्थ की यात्रा करने में धन खर्च होगा। किसी महिला पक्ष से लाभ मिल सकता है।