चंद्रमा 10 अप्रैल 2019 को रात 10 बजकर 33 मिनट पर वृषभ राशि से मिथुन राशि में चला जाएगा। जिसका प्रभाव कई राशियों पर पड़ने वाला है। खासकर सिंह, कन्या और मीन राशि के जातकों को चंद्र के राशि परिवर्तन से फायदा हो सकता है। जानिए बाकी राशियों के लिए आने वाला समय कैसा रहेगा..

मेष राशि – इस राशि के जातकों को धन लाभ होने की उम्मीद है। बाहरी व्यक्ति से खास फायदा मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी पड़ेगी। जीवन साथी के साथ संबंध बेहतर होंगे।

वृषभ राशि – इस राशि के जातकों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है। निवेश करने के लिए समय उत्तम नहीं है। अचानक से यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मिथुन राशि – वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। दुर्घटना होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। मित्र के साथ झगड़ा हो सकता है। वाहन सुख प्राप्त होने की उम्मीद है।

कर्क राशि – घर में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य में सुधार आने की उम्मीद है। मन प्रसन्न रहेगा। रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। किसी महिला के साथ संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकते हैं।

सिंह राशि – प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा चल रहा है। बिजनेस करने वाले जातकों की इनकम बढ़ सकती है। घर में कोई शुभ कार्य संपन्न होगा। किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि – विदेश जाने का योग है। किसी मित्र से फायदा होगा। स्वास्थ्य के लिए समय थोड़ा तनाव भरा चल रहा है। प्यार का इजहार किया जा सकता है। पुराने किसी निवेश से फायदा मिलेगा।

तुला राशि – इस राशि के जातकों को दक्षिण दिशा में यात्रा करने में सावधानी बरतनी होगी। बिजनेस में पार्टनर से धोखा मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। जीवन साथी का भरपूर साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि – इस राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा। खान पान में जरा भी लापरवाही नहीं बरतें। कार्यस्थल पर आपके दुश्मन आपकी साख बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।

[bc_video video_id=”6002063625001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

धनु राशि – इस राशि के जातक अपने करियर में उन्नति पा सकते हैं। ऑफिस में काम की सराहना होगी। शादी के शुभ योग बन रहे हैं।

मकर राशि – इस राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। लेकिन किसी दोस्त पर भरोसा करने से आपको नुकसान होने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को शुभ परिणाम मिल सकता है।

कुंभ राशि – प्रेम संबंधों के लिए दिन तनाव भरा रहेगा। माता के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा। किसी बाहरी व्यक्ति से धन लाभ हो सकता है। बच्चों को चोट लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

मीन राशि – इस राशि के जातकों के लिए समय शुभ चल रहा है। वाहन और घर सुख प्राप्त होने के आसार हैं। बिजनेस के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है।