चंद्रमा ने आज सुबह 08 बजकर 37 मिनट पर अपनी राशि बदल दी है। अब चंद्र मिथुन राशि से कर्क राशि में आ गया है। चंद्रमा के इस राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आने की संभावना है तो कुछ राशि के जातकों को अपनी सेहत का उचित ध्यान रखना होगा। जानिए किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है…

मेष राशि – इस राशि के जातकों की इनकम में अच्छी बढ़ोतरी होने की संभावना है। शत्रु पराजित होंगे। काम में आ रही बाधाएं दूर होने की उम्मीद है।

वृषभ राशि – पारिवारिक कलह ज्यादा हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखना होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी।

मिथुन राशि – अचानक से धन लाभ हो सकता है। इनकम में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी होने की संभावना है। किसी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है।

कर्क राशि – आर्थिक स्थिति में सुधार आने वाला है। बिजनेस वाले जातकों को जबरदस्त मुनाफा होने की संभावना है। नौकरी वालों की ऑफिस में साख बढ़ेगी।

सिंह राशि – नया काम शुरु करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। व्यापारियों को बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। नौकरी करने वालों पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा।

कन्या राशि – नए मित्र बनाते समय सावधानी बरतनी होगी। कोई कीमती वस्तु खोने का भय उत्पन्न होगा। बुरे सपने परेशान कर सकते हैं।

तुला राशि – मानसिक तनाव ज्यादा रह सकते हैं। बेवजह गुस्सा करने से आपके करीबी संबंधों में खटास आने की संभावना है।

वृश्चिक राशि – शादी के शुभ योग बन रहे हैं। मनचाहा हमसफर मिलने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। बिजनेस शुरु करने के लिए समय शुभ रहेगा।

धनु राशि – स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। अचानक से कोई गंभीर रोग उत्पन्न होने के आसार हैं। कारोबारियों को शत्रुओं से सावधान रहना होगा।

मकर राशि – आय में बढ़ोतरी हो सकती है। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। किसी मित्र की सहायता से कोई नया काम शुरु करने की सोच सकते हैं।

[bc_video video_id=”5992789334001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

कुंभ राशि – कार्यस्थल पर संभलकर काम करने की जरूरत है। दुश्मन आपको काफी परेशान कर सकते हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत खराब होने से अस्पताल के चक्कर लगने के आसार हैं।

मीन राशि – आर्थिक स्थिति कुछ बिगड़ सकती है। खर्चों पर काबू रखें। शुगर वाले मरीजों को अपना खास ध्यान रखना होगा।