चंद्रमा का राशि परिवर्तन: चंद्रमा ने अपनी राशि बदल दी है। इस समय चंद्रमा मकर राशि में चला गया है। चंद्रमा के इस राशि परिवर्तन का कुछ राशि के जातकों को विशेष फायदा मिलता दिखाई दे रहा है। जानिए किन राशि वालों को मिलेगा लाभ और किन्हें झेलनी पड़ सकती है परेशानिया…

मेष राशि – व्यापार में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। विदेश जाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

वृषभ राशि – कार्यस्थल पर अपमान सहना पड़ सकता है इसलिए हर कार्य में सावधानी बरतें। आपके दुश्मन काफी सक्रिय हो गये हैं। लव लाइफ के लिए समय अच्छा है।

मिथुन राशि – इस समय नए प्रेम संबंध बनाते समय सावधानी बरतें। धोखा मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। अचानक से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन होने के आसार हैं।

कर्क राशि – आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। बिगड़े हुए काम बनने के आसार दिखाई दे रहे हैं। परिवार में कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

सिंह राशि – स्वास्थ्य का खास ध्यान रखने की जरूरत है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कन्या राशि – किसी करीबी की तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। जीवन साथी के साथ काफी अनबन होने वाली है। लेकिन व्यापारियों के लिए दिन शुभ है।

तुला राशि – जमीन से जुड़े मामलों का निपटारा होने की संभावना है। मानसिक शांति मिलेगी। लंबे समय से चले आ रहे तनाव दूर होंगे। आय में वृद्धि होने की भी संभावना है।

वृश्चिक राशि – नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है। कर्ज से मुक्ति मिलती दिखाई दे रही है।

[bc_video video_id=”6003854255001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

धनु राशि – पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। नया काम शुरु किया जा सकता है। पुराने किसी निवेश से भी अच्छा फायदा होता नजर आ रहा है।

मकर राशि – यात्रा करते समय सावधानी बरतनी होगी क्योंकि दुर्घटना होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। प्रेमी की वजह से कोई महत्वपूर्ण कार्य बन सकता है। वाहन सुख की भी प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ राशि – कुंभ वालों को हर क्षेत्र में सफलता मिलती दिखाई दे रही है। आज आप अपने जरूरी कार्यों को कर सकते हैं। निवेश के लिए दिन काफी शुभ रहने के आसार हैं।

मीन राशि – मीन राशि वालों को चंद्रमा के राशि परिवर्तन से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपकी वित्त स्थिति काफी मजबूत होगी। संपत्ति में भी बढ़ोतरी हो सकती है।