Mercury Transit 2020: बुध राशि परिवर्तन 2020 (Budh Rashi Parivartan 2020) 28 नवंबर, शनिवार को वृश्चिक राशि में होने वाला है। इस बार बुध राशि परिवर्तन तुला राशि से वृश्चिक राशि में हो रहा है।

बुध ग्रह को बुद्धि, विवेक, वाणी, त्वचा, विवेक, ज्ञान और लेखन को प्रभावित करने वाला ग्रह माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध गोचर 2020 का वृश्चिक राशि में होना कुछ राशियों के लिए सकारात्मक और कुछ राशियों के लिए नकारात्मक प्रभाव देने वाला साबित होगा। ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि जिन राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है वह बुध ग्रह के उपाय करें ताकि उन्हें कोई भी प्रतिकूल प्रभाव ना झेलना पड़े।

मेष राशि – इस राशि के लोगों को बुध गोचर के दौरान हरे रंग के कपड़ों का दान करना चाहिए।

वृष राशि – आपकी राशि के जातकों को बुध राशि गोचर के दौरान कुष्ठ रोगियों को हरे रंग के कपड़े दान करने चाहिए।

मिथुन राशि – आपकी राशि वालों को हरे रंग की फल-मिठाई गरीब और जरूरतमंदों को दान करने चाहिए।

कर्क राशि – कर्क राशि वालों को बुध गोचर के दौरान गाय को चारा खिलाना चाहिए। खासतौर पर बुधवार के दिन उपाय जरूर करें।

सिंह राशि – सिंह राशि वाले जातकों को बुध राशि परिवर्तन के दौरान हरे रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए। साथ ही गाय को हरा चारा खिलाएं।

कन्या राशि – कन्या राशि वालों को बुध गोचर की पूरी समय अवधि में हरे रंग का भोजन करना चाहिए।

तुला राशि – आपकी राशि वालों को बुध राशि परिवर्तन के दौरान हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इसके अलावा यह कोशिश करें कि हरे कपड़ों का दान भी करें।

वृश्चिक राशि – बुध राशि परिवर्तन आपकी राशि में होने वाला है। ऐसे में आपको सुबह उठकर सबसे पहले हरा खाना खानी चाहिए। इनमें हरे फल-सब्जी या पेय पदार्थ भी हो सकते हैं।

धनु राशि – धनु राशि वाले लोगों को हाथ में हरे रंग का धागा पहनना चाहिए। इससे बुध के प्रतिकूल प्रभाव नहीं मिलते हैं।

मकर राशि – इस राशि वालों को बुध राशि परिवर्तन के दौरान अपनी बुआ को खट्टी-मीठी गोलियां खिलानी चाहिए।

कुंभ राशि – इस राशि वालों को विधारा की जड़ को हरे धागे में बांधकर अपने गले में पहनना चाहिए।

मीन राशि – आपकी राशि वालों को बुध गोचर के दौरान हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए।