आज रविवार 23 दिसंबर को मंगल राशि परिवर्तन कर मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं। मंगल ग्रह अभी तक कुंभ राशि में थे। मंगल 23 दिसंबर दोपहर 12.56 बजे मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। मंगल यहां 6 फरवरी 2019 तक रहेगा। इस राशि परिवर्तन से कई राशि प्रभावित होगी और कई राशियों के लिए राहत भरी खबर है। आइए जानते हैं 12 राशियों पर कैसा रहेगा असर।
मेष – इस परिवर्तन से आपको लाभ मिलेगा। दांपत्यजीवन सही रहेगा। आपको जीवनसाथी की मदद मिलेगी। अटका धन मिलेगा।
वृषभ – आपके लिए परिवर्तन शुभ रहेगा। आपको बड़ों का सहयोग मिलेगा। आपकी इनकम बढ़ेगी। कारोबार में सफलता मिलेगी।
मिथुन – आपकी मनोकामनाएं पूरी होगी। कारोबार में तरक्की होगी। परिवार में खुशियां रहेगी। जमीन-जायदाद से लाभ होगा।
कर्क -आपके रुके कार्य पूरे होंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। शत्रुपक्ष से राहत मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी। पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतें।
सिंह – स्टूडेंट सावधान रहें। पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतें। खर्चा बढ़ेगा। अटके काम पूरे होंगे।
कन्या – जीवनसाथी से सहयोग से लाभ मिलेगा। व्यापार में तरक्की होगी। आपकी महत्वाकांक्षाएं होगी।
[bc_video video_id=”5982368625001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला – आपको सेहत का ख्याल रखना पड़ेगा। शत्रुओं से सावधान रहें। यात्रा पर जाने से बचें। व्यवसाय में सावधानी बरतें।
वृश्चिक – आपको संतान पक्ष से मदद मिलेगी। खुशखबरी मिलेगी। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा को लाभ मिलेगा।
धनु – परिवारिक समस्या परेशान कर सकती है। प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा। व्यापार में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी।
मकर – आपकी महत्वाकांक्षाए पूरी होंगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। पार्टनरशिप से लाभ मिलेगा। स्थिति आपके अनुकूल रहेगी।
कुंभ – आपनी वाणी पर संयम रखें। स्टूडेंट के लिए समय अच्छा है। नौकरीपेशा वालों के लिए सुख-शांतिदायक समय रहेगा।
मीन- आपको धन लाभ मिलेगा। नौकरी में खुशखबरी मिलेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।


