Lucky Zodiac Sign: हर इंसान चाहता है कि उसकी लाइफ में धन-दौलत की कभी कमी न हो। जीवन में सभी सुख सुविधाएं बनी रहे इसके लिए इंसान लाख प्रयत्न भी करता है। लेकिन कई बार तमाम कोशिशों के बावजूद भी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं हो पाती। कहा जाता है कि इसके पीछे भाग्य का दोष होता है। अगर किस्मत अच्छी न हो तो व्यक्ति को धन अर्जित करने के लिए कठिन से कठिन प्रयास करना पड़ता है। लेकिन कुछ ऐसे राशि वाले होतें है जो कम ही प्रयासों में धनवान बन जाते हैं। इन लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मानी जाती है। जानिए पैसों के मामले में 4 लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष: इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। शुक्र धन-संपत्ति, सुख-सुविधाओं का कारक ग्रह माना जाता है। इसी ग्रह के प्रभाव से इस राशि के लोग धन के मामले में बेहद ही लकी माने जाते हैं। जीवन में चाहे कितनी ही कठिनाइयां आएं ये लोग उसे पार करके अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर अग्रसर रहते हैं। इन्हें अपनी लाइफ में सभी तरह की सुख सुविधाएं मिलती हैं।

सिंह: ये सूर्यदेव की राशि है। ज्योतिष अनुसार सूर्य का संबन्ध नौकरी, व्यवसाय, मान-सम्मान से होता है। इन राशि वालों पर सूर्य की विशेष कृपा रहने से ये लोग करियर में खूब तरक्की करते हैं। इन जातकों में लीडरशिप गजब की पाई जाती है। इन्हें जीवन में अपार धन-दौलत प्राप्त होती है। अक्षय तृतीया पर सूर्य के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, इन 3 राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ

धनु: इस राशि के स्वामी गुरू बृहस्पति होते हैं। बृहस्पति की कृपा से ये लोग काफी ऊर्जावान और ज्ञानी होते हैं। इसी ऊर्जा और ज्ञान की बदौलत ये लोग मान और सम्मान हासिल करते हैं। ये लोग खूब मेहनती भी होते हैं और अपना हर काम पूरी ईमानदारी से करते हैं। ये अपनी मेहनत, ज्ञान और निष्ठा की बदौलत जीवन में कुछ भी हासिल कर सकते हैं। लोकप्रिय, दृढ़ निश्चयी एवं साहसी होते हैं भरणी नक्षत्र में जन्मे लोग, CM अरविंद केजरीवाल का भी यही है नक्षत्र

कुंभ: इस राशि के स्वामी शनि देव हैं। शनि की कृपा से ये जातक जीवन में खूब तरक्की करते हैं। ये लोग शांत और गंभीर स्वभाव के होते हैं। किसी के साथ गलत व्यवहार या धोखा नहीं करते हैं। ये लोग न्यायप्रिय और दूरदर्शी होते हैं। शनिदेव की कृपा होने के कारण इनके जीवन में किसी सुख की कमी नहीं रहती। शनि ग्रह को प्रसन्न करने के लिए ज्योतिष शास्त्र के इन उपायों को करने की है मान्यता, जानिए