Love Horoscope Today: मेष राशिफल: नए लव रिलेशन बनने के आसार हैं। ऑफिस में काम की अधिकता के कारण आप अपने लाइफ पार्टनर के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। जिस कारण आपके लव रिलेशन खराब होने के आसार हैं।लेकिन आज समय निकालकर कहीं रोमाटिक डेट पर जरूर जाएं। जिससे आपसी मतभेदों का निपटारा हो सके।

मिथुन राशिफल: लव रिलेशन में पुरानी यादें ताजा होने से संबंधों में मधुरता आयेगी। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं। नए लव रिलेशन में गलतफहमी पैदा हो सकती है। लेकिन किसी मित्र का लव लाइफ में साथ मिलेगा।

कर्क राशिफल: पार्टनर की इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। दांपत्य जीवन में सुखी समाचार मिल सकता है। अपने जीवन साथी को खुश करने के लिए आप उन्हें कोई खास गिफ्ट दे सकते हैं। काम के चलते आपके अपने साथी से दूरी बढ़ सकती है।

सिंह राशिफल: पति- पत्नी में ससुराल पक्ष को लेकर तनाव रहेगा। किसी एक व्यक्ति के कारण शादीशुदा जातकों के संबंधों में खटास आ सकती है। विदेश या दूसरे शहर में नौकरी कर रहे प्रेमी से आज मुलाकात होने के आसार हैं। आज लव लाइफ के लिए शुभ रंग हल्का सुनहरा है।

Horoscope Today, July 27, 2019: आज इन राशि के जातकों को भाग्य का मिलेगा साथ जिससे बनेंगे हर काम

कन्या राशिफल: लव लाइफ में कुछ खास हो सकता है। आज आप लंबे समय बाद अपने प्रेमी को उसकी फेवरेट जगह घुमाने ले जा सकते हैं। विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। कुछ नए मित्र आज बनने के आसार हैं।

तुला राशिफल: मन बेचैन रहने वाला है। प्रेमी से झगड़े होंगे। आज अलगाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रेमी के परिवार वालों का किसी काम में सहयोग मिलेगा। शादी के लिए हमसफर की तलाश अभी पूरी होती नहीं दिखाई दे रही है।

वृश्चिक राशिफल: प्रेम संबंधों में मजबूती लाने के लिए आज समय अच्छा है। आपसी मतभेदों का आज निपटारा हो सकता है। मित्र आपकी लव लाइफ को सही करने में मददगारी साबित होंगे। माता का आपको साथ मिलेगा।

धनु राशिफल: शादीशुदा जातकों के लिए दिन अच्छा है। कोई सुखद समाचार मिल सकता है। घर में मेहमानों का आना हो सकता है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं।

मकर राशिफल: मूड रोमांटिक रहेगा। लवर के साथ डेट पर जाने की योजना बन सकती है। आज आप किसी से अपने मन की बात कह सकते हैं। नए लव रिलेशन बनाने के लिए दिन अच्छा है।

कुंभ राशिफल: नए प्रेम संबंध बनने के आसार हैं। मित्रों के साथ आज अच्छा समय बीतेगा। अगर आप शादीशुदा है तो आपको अपने ससुराल वालों से स्नेह और सम्मान की प्राप्ति होगी।

मीन राशिफल: शादी के लिए परिवार वालों का सपोर्ट मिलेगा। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। प्यार का इजहार करने के लिए दिन शुभ है। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।