Love Horoscope Today: मेष राशिफल: शादी के लिए कोई प्रस्ताव आ सकता है। लेकिन जल्दबाजी करने से बचना होगा। अपने प्रेम प्रसंग के बारे में घर वालों से चर्चा कर सकते हैं। परिवार वालों का सकारात्क जवाब मिलने के आसार हैं। लेकिन नए प्रेम संबंध बनाते समय सावधानी बरतनी होगी। पुराने प्रेम संबंधों को ताजा करने के लिए कुछ खास करना पड़ सकता है। हल्के पीले रंग के कपड़े पहनना लव लाइफ के लिए काफी शुभ रह सकता है। भाग्य आज आपका भरपूर साथ देता दिखाई दे रहा है।
Horoscope Today, June 10, 2019: यहां जानिए अपना आज का आर्थिक, स्वास्थ्य और…
वृषभ राशिफल</strong>: प्रेमी के परिवार वालों से झगड़ा हो सकता है। जिस कारण आपके अपने संबंधों में भी खटास आ सकती है। गुस्से पर काबू रखेंगे तो ऐसी किसी भी समस्या से बच पाएंगे।
मिथुन राशिफल: प्रेम संबंधों के लिए दिन शुभ रहने के आसार है। नए प्रेम संबंध बनाने के लिए दिन अच्छा रहेगा। माता का किसी काम में भरपूर साथ मिलने वाला है।
कर्क राशिफल: प्यार का इजहार किया जा सकता है। शादी करने के इच्छुक जातकों को उनका मनचाहा हमसफर मिलने की उम्मीद है। लव लाइफ में कई शुभ संयोग बन रहे हैं।
सिंह राशिफल: प्रेम संबंधों में खटास उत्पन्न हो सकती है। प्रेमी से मनमुटाव काफी बढ़ने से रिश्ता टूट भी सकता है। इसलिए गुस्से पर काबू रखें।
कन्या राशिफल: आज आप अपने दिल की बात किसी से कह सकते हैं। आज भाग्य आपका साथ देता हुआ नजर आ रहा है। बिगड़े हुए प्रेम संबंध फिर से बनने की उम्मीद है।
तुला राशिफल: लव लाइफ में परिवाल वालों का सहयोग मिलता दिखाई दे रहा है। जिससे आपको अपना मनचाहा हमसफर मिल सकता है। लेकिन शादीशुदा जातकों की लव लाइफ में कुछ टकराव होने की संभावना है।
वृश्चिक राशिफल: शादी की तलाश कर रहे जातकों को अभी हमसफर मिलता नहीं दिखाई दे रहा है। साथ ही पुराने प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है।
धनु राशिफल: प्यार का इजहार करने के लिए दिन उत्तम है। शादी के लिए पार्टनर की तलाश भी पूरी हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
मकर राशिफल: आपकी इगो आपके लव रिलेशन में तनाव उत्पन्न कर सकती है। रिश्ते टूटने की भी नौबत आ सकती है। किसी पर जल्दी से भरोसा ना करें। धोखा मिल सकता है।
कुंभ राशिफल: हमसफर के लिए समय निकालना मुश्किल होगा। जिस कारण आपके प्रेम संबंधों में काफी खटास आ सकती है। लेकिन अगर शांत मन से अपने प्रेमी को समझाने की कोशिश करेंगे तो संबंध खराब होने से बच पाएंगे।
मीन राशिफल: प्यार में धोखा मिल सकता है। लव लाइफ में कोई तीसरा व्यक्ति आने के आसार हैं। जिस कारण प्रेम संबंध टूट सकते हैं।